सदर अस्पताल परिसर में बनेंगे 300 बेड के लिए नये भवन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2016 5:22 AM

विज्ञापन

सुपौल : स्थानीय सदर अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिये शीघ्र ही 300 बेड की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. इसके लिये अस्पताल परिसर में नये भवन का निर्माण किया जायेगा. बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग के सचिव अमृत लाल मीणा ने इस बाबत बुधवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम […]

विज्ञापन

सुपौल : स्थानीय सदर अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिये शीघ्र ही 300 बेड की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. इसके लिये अस्पताल परिसर में नये भवन का निर्माण किया जायेगा. बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग के सचिव अमृत लाल मीणा ने इस बाबत बुधवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के क्रम में सचिव श्री मीणा ने अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एनके चौधरी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को अस्पताल में उपलब्ध सेवा एवं बुनियादी आवश्यकताओं के संबंध में पूछताछ किया. डीएस डॉ चौधरी ने बताया कि जिला मुख्यालय में मौजूद सदर अस्पताल में मरीजों की बड़ी तादात को देखते हुए बेड की संख्या में वृद्धि की आवश्यकता जतायी जा रही है. अतिरिक्त बेड की सुविधा उपलब्ध हो जाने से मरीजों को लाभ मिलेगा.

गौरतलब है कि जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में फिलवक्त 100 बेड की सुविधा मौजूद हैं. मालूम हो कि जिला बनने के उपरांत स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल को जब जिला स्तरीय सदर अस्पताल का दर्जा दिया गया था तो नये अस्पताल में 300 बेड के स्थापना की घोषणा की गयी थी. लेकिन कुछ तकनीकि गड़बड़ियों की वजह से जिला बनने के 25 साल बीत जाने के बाद भी यहां ना तो अपेक्षित भवन का निर्माण पूरा किया जा सका है और ना ही मरीजों के लिये 300 बेड की सुविधा उपलब्ध करायी जा सकी है. सचिव की घोषणा के बाद सदर अस्पताल परिसर में नये भवन के निर्माण की उम्मीदें बढ़ गयी है.

लोगों को आशा है कि शीघ्र ही परिसर में नव निर्मित भवन तैयार कर अस्पताल में मरीजों के लिये अपेक्षित सुविधा उपलब्ध करायी गयी. निरीक्षण के क्रम में सचिव श्री मीणा ने अस्पताल परिसर में जल जमाव की समस्या के मद्देनजर जिला पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने परिसर में स्थित जमीन को मिट्टी भरा कर ऊंचा करने का भी निर्देश दिया. इस अवसर पर डीएम बैद्यनाथ यादव, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता रघुनंदन शरण, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एनके चौधरी सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

आइटीआइ परिसर में बनेगा निबंधन केंद्र
सुपौल दौरे के क्रम में भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री मीणा ने मुख्यमंत्री के सात निश्चयों में से एक निबंधन सह परामर्श केंद्र की स्थापना हेतु भूमि का चयन भी किया. इस क्रम में उन्होंने स्थानीय आइटीआइ परिसर स्थित जमीन को चिन्हित कर उक्त स्थल पर निबंधन सह परामर्श केंद्र के लिए नये भवन निर्माण की घोषणा की. उन्होंने बताया कि सीएम द्वारा की गयी घोषणा के अनुरूप प्रत्येक जिले में उक्त केंद्र की स्थापना की जायेगी. जिसके लिये क्रमवार जमीन चिन्हित किया जा रहा है. सचिव श्री मीणा ने बुधवार को सरायगढ़-भपटियाही में चल रही योजना एवं करजाईन बाजार में नव निर्मित पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन का भी निरीक्षण किया. संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिये.
नये भवन का होगा निर्माण
भवन निर्माण के सचिव श्री मीणा ने आवश्यक जानकारी हासिल करने के उपरांत अस्पताल परिसर में मरीजों की सुविधा के लिए दो नये भवन बनाए जाने की घोषणा की. उन्होंने इस संबंध में मौके पर मौजूद भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ई रघुनंदन शरण को आवश्यक निर्देश भी दिया.
मौके पर श्री मीणा ने नये भवन के लिये स्थान को चिन्हित करने हेतु विचार विमर्श किया. साथ ही सदर अस्पताल के मौजूद भवन के ऊपरी तल्ले पर भी नये भवन के निर्माण की संभावना के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने ने बताया कि अस्पताल के द्वितीय एवं तृतीय तल्ले पर नये भवन के निर्माण से क्रमश: 150 एवं 100 बेड की स्थापना सुनिश्चित हो जायेगी. उन्होंने कहा कि इस संबंध में दस दिनों के अंदर निर्णय लेकर टेंडर की प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी.
भवन निर्माण विभाग के सचिव ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण
स्थानीय आइटीआइ परिसर में निबंधन सह परामर्श केंद्र की होगी स्थापना
भवन निर्माण विभाग के सचिव ने कार्य स्थल का किया निरीक्षण
अज्ञात शव बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी
किसनपुर. थाना क्षेत्र के मौजहा गांव से पश्चिम मुख्य सड़क पर बुधवार को पुलिस द्वारा एक 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है. लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया.
थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दिन के 10 बजे सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा मौजहा गांव से दक्षिण दुबियाही जाने वाली कच्ची सड़क के बीच शव बरामद किया गया. पुलिस प्रशासन द्वारा प्रयास किये जाने के बाद भी अज्ञात शव की पहचान अब तक नहीं की जा सकी है.
मृत युवक लाल रंग की चेकदार शर्ट तथा हरे रंग की गंजी, सफेद रंग का हाफ पैंट पहने हुआ था. शव के समीप प्लास्टिक का दो खाली बोतल भी पाया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पायी है. शव को देखने से प्रथम दृष्टया जाहिर होता है कि युवक की मौत बीमारी से
हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन