मुखिया को गोली मारने के मामले में तीन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2016 3:49 AM
विज्ञापन
बाइक सवार दो अपराधियों ने दिया था घटना को अंजाम घायल मुखिया का पीएमसीएच में चल रहा इलाज सिमराही : राघोपुर थाना स्थित चंपा नगर पंचायत के मुखिया शैलेंद्र प्रसाद यादव पर सोमवार की शाम अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारने के बाद से जहां लोगों में खौफ का माहौल उत्पन्न है, वहीं घटना के बाद […]
विज्ञापन
बाइक सवार दो अपराधियों ने दिया था घटना को अंजाम
घायल मुखिया का पीएमसीएच में चल रहा इलाज
सिमराही : राघोपुर थाना स्थित चंपा नगर पंचायत के मुखिया शैलेंद्र प्रसाद यादव पर सोमवार की शाम अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारने के बाद से जहां लोगों में खौफ का माहौल उत्पन्न है, वहीं घटना के बाद से मुखिया का आवास सुनसान पड़ा है. मालूम हो कि सोमवार की देर संध्या राघोपुर से उप मुखिया उपेंद्र ठाकुर के साथ मुखिया श्री यादव अपने मोटर साईिकल से घर वापस आ रहे थे.
रास्ते में हुलास नहर पुल के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक कर मुखिया के बाइक को घेर लिया और जान से मारने के नीयत से उनके ऊपर गोली चला दी. जहां वे गंभीर रूप से घायल हो गये.
जिंदगी व मौत के बीच झूल रहे मुखिया
गंभीर रूप से जख्मी श्री यादव को स्थानीय उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया गया. इसके बाद उन्हें पीएमसीएच में भरती कराया गया, जहां वह जीवन व मौत के बीच झूल रहे हंै. हालांकि मुखिया के परिसंपत्ति की सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा पुलिस बल की तैनाती की गयी है. साथ ही पुलिस अब तक में इस घटना के तीन साजिश कर्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत वीरपुर भेजा है. साथ ही मुखिया के फर्द बयान के अनुसार पुलिस ने घटना स्थल से एक स्कार्पियो को भी कब्जे में लिया है.
थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि मुखिया पर हुए जानलेवा हमले की घटना राजनीतिक साजिश की देन है. बताया कि इस घटना में लंबे कुर्ता धारी जल्द ही बेनकाब होंगे. पुिलस जल्द ही घटना का खुलासा कर देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










