जनता दरबार में डीएम ने सुनी फरियाद, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनता दरबार के दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखी
सुपौल. समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में शुक्रवार को आयोजित जिला जनता दरबार में जिलाधिकारी सावन कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं. जनता दरबार के दौरान कुल 69 आवेदन प्राप्त हुए. जिनमें भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, विकास योजनाओं एवं अन्य जनसरोकार से जुड़े मामलों की शिकायतें शामिल थी.
आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता
जिलाधिकारी ने प्राप्त सभी आवेदनों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों की त्वरित जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जनता दरबार के दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखी. जिनके समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. इस अवसर पर निदेशक, एनईपी डीआरडीए सुपौल अनित कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता विकास कुमार कर्ण, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा) अमित कुमार, वरीय उप समाहर्ता पुष्पा कुमारी, वरीय उप समाहर्ता मुकेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










