ड्यूटी से गायब आउटसोर्सिंग कर्मियों पर होगी कार्रवाई, पुलिस सुरक्षा में चलेगा सफाई अभियान : नगर आयुक्त

पटना नगर निगम फाइल फोटो
राजधानी में सफाई व्यवस्था ठप होने के बीच नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने कड़े निर्देश जारी किए हैं. आउटसोर्सिंग कर्मियों की ड्यूटी से अनुपस्थिति पर कार्रवाई होगी और पुलिस सुरक्षा में सफाई अभियान चलाया जाएगा.
Patna News : राजधानी में सफाई व्यवस्था बाधित होने के बीच नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने आउटसोर्सिंग एजेंसियों और अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक कर कड़े निर्देश जारी किए. उन्होंने स्पष्ट किया कि तय संख्या में सफाई कर्मी उपलब्ध नहीं कराने वाली एजेंसियों और ड्यूटी से बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. वहीं, सफाई कार्य में बाधा डालने या काम रोकने की कोशिश करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी.
रात्रि में भी सफाई अभियान चलाने का निर्देश
बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि काम पर आने वाले सफाई कर्मियों को धमकाया जा रहा है. इसे गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने जिला प्रशासन से उपलब्ध कराए गए पुलिस बल की निगरानी में रात्रिकालीन विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी सफाई निरीक्षकों को कर्मियों की बायोमेट्रिक और मैनुअल उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए. बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
वार्ता से समाधान की अपील
नगर आयुक्त ने कहा कि कर्मचारियों की निगम से संबंधित सभी प्रमुख मांगें पहले ही पूरी की जा चुकी हैं, जबकि शेष मांगों को संबंधित स्तर पर भेज दिया गया है. उन्होंने सफाई कर्मियों से जनहित को ध्यान में रखते हुए तुरंत काम पर लौटने और वार्ता के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालने की अपील की.
काम ठप करना उचित नहीं : पार्षद
बैठक के बाद पार्षद विनय कुमार पप्पू ने नगर आयुक्त से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान सफाई कार्य ठप करना उचित नहीं है और शहरवासियों की सुविधा को देखते हुए नियमित सफाई व्यवस्था बहाल रहनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










