नासरीगंज-पानापुर के बीच रविवार से शुरू होगी मुफ्त स्टीमर सेवा, एक फेरे में 200 यात्री कर सकेंगे सफर

स्टीमर का सांकेतिक फोटो
गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच नासरीगंज से पानापुर तक मुफ्त स्टीमर सेवा रविवार से शुरू हो रही है. यह सेवा 200 यात्रियों और 25 बाइकों/साइकिलों को एक साथ ले जा सकेगी, जिससे दियारा क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम यात्रा मिलेगी.
Patna News : गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और पीपा पुल बंद होने के बाद दियारा क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए नासरीगंज से पानापुर घाट के बीच रविवार से नि:शुल्क स्टीमर सेवा शुरू की जाएगी. इससे दियारा क्षेत्र के हजारों लोगों को सुरक्षित और सुगम जलमार्ग उपलब्ध होगा.
मंत्री रामकृपाल यादव ने लिया जायजा
शुक्रवार को मंत्री रामकृपाल यादव ने नासरीगंज घाट पर खड़ी स्टीमर का निरीक्षण किया. इस दौरान दानापुर एसडीओ अनिरुद्ध पांडेय भी मौजूद रहे. मंत्री ने बताया कि स्टीमर पिछले दो सप्ताह से घाट पर खड़ी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण सेवा शुरू नहीं हो सकी थी. जर्मनी से आवश्यक पार्ट्स आने के बाद इसकी मरम्मत पूरी कर ली गई है. शनिवार को स्टीमर का ट्रायल किया जाएगा और सफल परीक्षण के बाद रविवार से नियमित परिचालन शुरू कर दिया जाएगा.
मंत्री ने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से दियारा क्षेत्र के लोग, शिक्षक और अन्य यात्री बिना किसी शुल्क के सरकारी स्टीमर से सुरक्षित गंगा नदी पार कर सकेंगे.
तीन विभागों के समन्वय से होगा संचालन
नि:शुल्क स्टीमर सेवा का संचालन बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) और पटना जिला प्रशासन के संयुक्त सहयोग से किया जाएगा. नासरीगंज फक्कर महतो घाट से पानापुर घाट तक स्टीमर का नियमित परिचालन सुनिश्चित किया गया है.
200 यात्रियों और 25 मोटरसाइकिलों की क्षमता
स्टीमर के एक फेरे में करीब 200 यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे. इसके अलावा लगभग 25 मोटरसाइकिलें और साइकिलें भी नदी के एक किनारे से दूसरे किनारे तक ले जाई जा सकेंगी. यात्रियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई गई हैं तथा घाट और स्टीमर पर पुलिस बल की भी तैनाती की गई है.
स्टीमर सेवा शुरू होने की खबर से दियारा क्षेत्र के लोगों में उत्साह है. स्थानीय लोगों का मानना है कि मानसून के दौरान यह सेवा उनके आवागमन का सबसे सुरक्षित और सुविधाजनक माध्यम साबित होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










