जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- 'मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं'

Updated:
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी (File Photo)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर एक वीडियो संदेश जारी किया है. उन्होंने शरारती बच्चों को माफ करने और उन्हें सही राह दिखाने की अपील की है.

विज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर जारी विवाद के बीच प्रधानमंत्री ने युवाओं के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया.

विज्ञापन
अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, "जंतर-मंतर पर जो कुछ भी हुआ, देश और दुनिया ने देखा. कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी-भद्दी गालियां दीं. मुझे भी गालियां दी गईं, मेरी स्वर्गीय माता के लिए भी अपशब्द कहे गए. लेकिन बचपन में गलतियां होती हैं और उनसे सुधरने का अवसर भी होता है."

उन्होंने आगे कहा, "मैं समाज के आक्रोश को समझ सकता हूं. यह एक सांस्कृतिक झटका है कि हमारी बेटियां इस तरह की भाषा कैसे बोल सकती हैं. लेकिन समय उन्हें सजा देने का नहीं, बल्कि गले लगाकर सही राह दिखाने का है. ये गुमराह बच्चे हैं और इन्हें राह दिखाना हमारा काम है."

View on Instagram

प्रधानमंत्री ने कहा कि "मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं. समाज भी मेरी इस भावना को स्वीकार करे. अदालतों के चक्कर कटवाने और प्रताड़ित करने से परिस्थितियां नहीं बदलेंगी."

अपने संदेश के अंत में उन्होंने युवाओं से देश निर्माण में साथ आने की अपील करते हुए कहा, "आओ, हम मिलकर देश को आगे बढ़ाएं. गलतियों से सीखें और अपने सपनों को साकार करें. मैं आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए जीता हूं."

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत, दूसरा घायल; TRF ने ली जिम्मेदारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola