हरियाणा में 24 घंटे बाद कब्र खोद कर पुलिस ने निकाला 20 साल के युवती का शव, 2 दिन से थी लापता, जांच में जुटी पुलिस
24 घंटे बाद कब्र खोद निकाला युवती का शव (Photo/X)
हरियाणा के हांसी में 20 साल की युवती की संदिग्ध मौत के बाद परिवार ने उसे दफना दिया. लेकिन 24 घंटे बाद पुलिस ने कब्र खुदवाकर शव को बाहर निकलवाया. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट मौत की वजह साफ करेगी.
हरियाणा के हांसी में 20 साल की युवती की मौत के बाद परिवार ने उसे दफना दिया. लेकिन बाद में उसकी मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस में शिकायत की गई. इसके बाद पुलिस वहां पहुंची, जहां महिला को दफनाया गया था और फिर कब्र खोदकर शव को बाहर निकलवाया.
24 घंटे बाद कब्र खोद निकाला युवती का शव
मामला हांसी के गुराना गांव का है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, युवती की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी. परिवार ने धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार शव को दफना दिया. इसके बाद मौत को लेकर शिकायत सामने आई, जिसमें मामले की जांच की मांग की गई थी. इसके बाद पुलिस ने शव को दफनाए जाने के 24 घंटे बाद कब्र खोद कर निकाला. अब मौत की वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.
2 दिन तक घर से गायब थी युवती
रिपोर्ट के मुताबिक, युवती 9 सितंबर को घर से कहीं चली गई थी और 11 सितंबर को वापस लौटी थी. इसके कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई. घर से जाने, लौटने और फिर अचानक मौत होने की परिस्थितियों को पुलिस जांच का हिस्सा बनाया गया है. अभी यह साफ नहीं है कि उसकी मौत किस वजह से हुई.
ये भी पढ़ें: Doni Bal Gang के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर, Blood Donation Camp पर करने वाले थे हमला
अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और उससे जुड़ी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी. फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए