वीरपुर में एसएसबी का तस्करी विरोधी अभियान, कोसी किनारे से 451 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बरामद गांजा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और बिहार पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई में 451 किलोग्राम गांजा और 77 लीटर नेपाली शराब बरामद की है. इस अभियान में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Supaul News: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को बड़ी सफलता मिली है. सुपौल जिले के वीरपुर क्षेत्र में 45वीं वाहिनी एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करीब 451 किलोग्राम गांजा और 77 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई. अभियान के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक तस्कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहा. बरामद गांजा की मात्रा को देखते हुए इसे हाल के दिनों की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है.

विज्ञापन

कोसी नदी किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई थी गांजा की खेप

सबसे बड़ी कार्रवाई शुक्रवार सुबह सीमा चौकी पिपराही और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने की. टीम ने स्पर संख्या 1500 के पास कोसी नदी किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखे गए लगभग 451 किलोग्राम गांजा को बरामद किया.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तस्करों ने दो स्पर के बीच नदी मार्ग से गांजा लाकर उसे झाड़ियों में छिपा रखा था. बरामद गांजा को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रतनपुरा थाना के सुपुर्द कर दिया गया.

महादलित टोला से नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार

मादक पदार्थ और अवैध शराब की तस्करी की सूचना पर 45वीं वाहिनी की त्वरित कार्रवाई टीम और बिहार पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की.

वीरपुर के महादलित टोला स्थित सुधीर पंडित के घर से 23.325 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई. मौके से सुधीर पंडित को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद वीरपुर थाना के सुपुर्द कर दिया गया.

नेपाल सीमा के पास शराब छोड़कर भागा तस्कर

इसी दौरान सीमा चौकी शैलेशपुर की टीम विशेष नाका ड्यूटी के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 206/4 के पास निगरानी कर रही थी.

जवानों ने साइकिल पर बोरी लेकर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नेपाल सीमा के पास साइकिल और बोरी छोड़कर फरार हो गया.

बोरी की तलाशी में 54 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई, जिसे बाद में उत्पाद विभाग, सिमराही को सौंप दिया गया.

नेपाल निवासी व्यक्ति से 20 किलो प्रोटीन भी जब्त

30 जुलाई की देर रात सीमा चौकी नियोर की टीम विशेष नाका ड्यूटी पर तैनात थी.

इस दौरान भारत से नेपाल जा रहे एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई. उसने अपना नाम राजेश साह, निवासी रामपुर, जिला सप्तरी (नेपाल) बताया.

तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 20 किलोग्राम प्रोटीन बरामद हुआ. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद सामग्री और स्कूटी को लैंड कस्टम कार्यालय, कुनौली के सुपुर्द कर दिया गया.

Supaul News: एसएसबी बोली- सीमा पर तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

इस अभियान में द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश शर्मा, उपकमांडेंट सुमन सौरभ, सहायक कमांडेंट जगतर सिंह, मुख्य आरक्षी रवि, एसएसबी के जवान और रतनपुरा थाना पुलिस शामिल थी.

45वीं वाहिनी एसएसबी, वीरपुर के कमांडेंट गौरव सिंह ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ एसएसबी पूरी सतर्कता और प्रतिबद्धता के साथ अभियान चला रही है और आगे भी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

Also Read: Bankipur By Election: बांकीपुर में सिर्फ 34.30 प्रतिशत वोटिंग, तेजस्वी बोले- राजद की जीत तय, भाजपा को लेकर क्या बोले

Also Read: Minister Deepak Prakash: अब तक मंत्री कैसे बने हुए हैं दीपक प्रकाश, सुप्रीम कोर्ट का बिहार सरकार से सवाल


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन