विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन

14 वर्ष आयुवर्ग से कम उम्र के बच्चों से श्रम कराना अपराध

विज्ञापन

छातापुर.

जिला प्रशासन के निर्देश पर शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता के द्वारा पदाधिकारी व कार्यालय कर्मियों को बाल श्रम मुक्त राष्ट्र बनाने में सहयोग की शपथ दिलाई गई.

14 वर्ष आयुवर्ग से कम उम्र के बच्चों से श्रम कराना अपराध

बीडीओ ने बताया कि 14 वर्ष आयुवर्ग से कम उम्र के बच्चों से श्रम कराना अपराध की श्रेणी में आता है, लिहाजा बाल श्रम के किसी भी रूप का समर्थन नहीं करना है, पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा निजी या पेशेवर जीवन में बाल श्रम को बढ़ावा नहीं देने व इसके प्रति समाज में जागरूकता लाने के लिए प्रतिज्ञा ली गई है. बाल श्रम मुक्त राष्ट्र निर्माण में पूरी ईमानदारी संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति समर्पित रहने के लिए शपथ दिलाई गई. शपथ ग्रहण कार्यक्रम में आरडीओ प्रवीण कुमार रजक, प्रधान सहायक रामनारायण झा, रतन कुमार, अजय मेहता, रूपेश कुमार सहित अन्य शामिल हुए.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन