गौशाला से 160 प्रतिबंधित इंजेक्शन किया जब्त, नशे का सौदागर फरार

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 12 Jun 2026 6:24 PM

विज्ञापन

तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कर रही छापेमारी

विज्ञापन

कटैया-निर्मली.

नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पिपरा पुलिस ने गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल की. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने बसहा वार्ड नंबर 4 निवासी कुन्दन कुमार के गौशाला से 160 पीस प्रतिबंधित नशे की सूई बरामद किया. पुलिस को देखते ही कारोबारी फरार हो गया. जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

इंजेक्शन जब्त को पुलिस रखी है सबूत के तौर पर

थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुन्दन कुमार गौशाला की आड़ में नशे का इंजेक्शन की तस्करी कर रहा है. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस बल ने गौशाला पर दबिश दी. तलाशी के दौरान पुलिस ने एक प्लास्टिक के थैले में रखी 160 पीस नशे की सूई बरामद की. अनुमान है कि इन इंजेक्शनों का उपयोग नशे के इंजेक्शन के लिए किया जाता था. जैसे ही पुलिस गौशाला के पास पहुंची, कुन्दन कुमार भाग निकला. पुलिस ने मौके से नशे का इंजेक्शन जब्त कर उसे साक्ष्य के रूप में अपने कब्जे में ले लिया.

थानाध्यक्ष ने कहा कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने कुन्दन कुमार के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. कहा कि नशे के कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है. उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

नशे पर लगाम के लिए लगातार अभियान

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों कि सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन