कैश क्रेडिट पर 40 फीसदी की बढ़ोत्तरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2016 3:48 AM
सुपौल : समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में खरीफ विपणन वर्ष 2015- 16 के लिए धान अधिप्राप्ति को लेकर पैक्स अध्यक्ष, राइस मिलर व कृषकों के बीच समीक्षा बैठक हुई. जिला पदाधिकारी बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक धान क्रय में आ रही बाधा को दूर करने पर विचार विमर्श किया गयर. समीक्षा के क्रम […]
सुपौल : समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में खरीफ विपणन वर्ष 2015- 16 के लिए धान अधिप्राप्ति को लेकर पैक्स अध्यक्ष, राइस मिलर व कृषकों के बीच समीक्षा बैठक हुई. जिला पदाधिकारी बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक धान क्रय में आ रही बाधा को दूर करने पर विचार विमर्श किया गयर. समीक्षा के क्रम में डीएम श्री यादव ने सभी पैक्स अध्यक्षों को कैश क्रेडिट के अनुसार धान क्रय करने का निर्देश दिया.
साथ ही कैश क्रेडिट का 40 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया. प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी व प्रखंड कृषि पदाधिकारी को संयुक्त रूप से जांच कर किसानों के पास उपलब्ध धान की मात्रा का प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वहीं राईस मिलरों को डीएम श्री यादव ने निर्देश दिया कि पैक्स से धान प्राप्त कर अविलंब एसएफसी को चावल उपलब्ध कराये.
साथ ही राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक को चावल प्राप्ति के साथ ही संबंधितों को भुगतान सुनिश्चित कराने को कहा. बैठक में जिले के सभी प्रखंडों के पैक्स अध्यक्षों व किसानों की समस्या सुनने के उपरांत डीएम द्वारा निदान संबंधी तथ्य को विस्तार पूर्वक बताया. इस मौके पर अपर समाहर्ता आपदा, कुमार अरुण प्रकाश, जिला आपूर्ति पदाधिकारी,, राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक, जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










