विकास कार्यों में जीविका कर्मियों की अहम भूमिका

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2016 3:47 AM

विज्ञापन

कुनौली : डगमारा पंचायत स्थित सोनापुर में मंगलवार को ‘हमारा गांव हमारी योजना’ कार्यक्रम के तहत बीडीओ परशुराम सिंह की उपस्थिति एवं वार्ड सदस्य सीता देवी की अध्यक्षता में जीविका कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.मौके पर बीडीओ श्री सिंह ने कहा कि वार्ड विकास, पोखर, पौध रोपण आदि कार्यों में जीविका कर्मियों की सहभागिता अहम है. […]

विज्ञापन

कुनौली : डगमारा पंचायत स्थित सोनापुर में मंगलवार को ‘हमारा गांव हमारी योजना’ कार्यक्रम के तहत बीडीओ परशुराम सिंह की उपस्थिति एवं वार्ड सदस्य सीता देवी की अध्यक्षता में जीविका कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.मौके पर बीडीओ श्री सिंह ने कहा कि वार्ड विकास, पोखर, पौध रोपण आदि कार्यों में जीविका कर्मियों की सहभागिता अहम है. उन्होंने जीविका कर्मियों को कार्य के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने की नसीहत दी.

पीओ विनय कुमार सिंह ने वार्ड में सार्वजनिक एवं निजी विकास के कार्यों में जीविका कार्यकर्ताओं को अहम भूमिका निभाना है.कहा कि ज्ञान विकास के कार्य उन्हीं की सहभागिता से पूर्ण होना है.इसके अलावा जैविक खाद में भी इनकी सहभागिता अनिवार्य की गयी है. इस मौके पर सत्येंद्र कुमार, प्रखंड उप प्रमुख संतोष पासवान, डगमारा के मुखिया राम प्रसाद राम, कृष्ण कुमार, अमेरिका देवी, विद्या लाल साह, पुष्पलता कुमारी, अर्चना कुमारी, सुनैना कुमारी, पिंकी कुमारी सहित जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन