दो दिवसीय नियोजन कैंप का समापन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2016 3:46 AM

विज्ञापन

निर्मली : बिहार पंचायत प्रारंभिक शिक्षक नियोजन एवं सेवा शर्त नियमावली 2012 के के तहत बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीपीसी भवन में नियोजन कैंप का आयोजन डीपीओ दिलेश्वर यादव के नेतृत्व में किया गया. ज्ञातव्य हो कि डीपीओ श्री यादव ने कहा कि डीएम के आदेशानुसार आयोजित दो दिवसीय नियोजन कैंप में उर्दू […]

विज्ञापन

निर्मली : बिहार पंचायत प्रारंभिक शिक्षक नियोजन एवं सेवा शर्त नियमावली 2012 के के तहत बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीपीसी भवन में नियोजन कैंप का आयोजन डीपीओ दिलेश्वर यादव के नेतृत्व में किया गया. ज्ञातव्य हो कि डीपीओ श्री यादव ने कहा कि डीएम के आदेशानुसार आयोजित दो दिवसीय नियोजन कैंप में उर्दू एवं बंगाली विषयों के रिक्त पदो ंके विरूद्ध दो अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र प्रदान किया गया.

कहा कि नियोजन के प्रथम दिन डगमारा, दिघिया, बेला सिंगार मोती एवं हरियाही में उर्दू शिक्षक का पद महिला कोटि का था ,जिसके विरूद्ध अभ्यर्थी अनुपलब्ध होने के कारण सभी पद रिक्त रह गया. वहीं दूसरे दिन केंप में कमलपुर, मझारी व कुनौली पंचायत हेतु आयोजित की गयी. जहां मझारी पंचायत नियोजन इकाई में अभ्यर्थी अनुपलब्ध होने के कारण पद रिक्त रह गया. वहीं कुनौली पंचायत नियोजन इकाई में अभ्यर्थी अब्दुल हकीम को नियोजन पत्र प्रदान किया गया.

कमलपुर नियोजन इकाई द्वारा रिक्ति के विरूद्ध नियोजन नहंी किये जाने पर अभ्यर्थी द्वारा डीएम बैद्यनाथ यादव को दूरभाष पर इसकी शिकायत की गई. अभ्यर्थियों द्वारा जिला पदाधिकारी को कहा गया कि नियोजन केंप में उपलब्ध होने के बावजूद पंचायत सचिव व मुखिया सभी अभिलेख लेकर केंप से फरार हो गए. डीएम के आदेश पर आनन-फानन में पंचायत सचिव व मुखिया उपस्थित होकर अभ्यर्थी मो. मंसूर आलम को नियोजन पत्र प्रदान किया. इस मौके पर परशुराम सिंह,परमानंद यादव, रामनरेश यादव, शंभू कुमार, मुखिया सुमित्रा देवी, पंचायत सचिव फुलेश्वर सिंह, डम्फर कुमार साफी, रासिद आलम, सफीकआलम सहित अभ्यर्थी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन