नरपतगंज को हरा त्रिवेणीगंज िवजयी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2016 3:45 AM
प्रतापगंज : प्रखंड क्षेत्र स्थित सौराजान ईदगाह मैदान में बुधवार को टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सात दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रमुख रमेश प्रसाद यादव ने किया. सांसद प्रतिनिधि सेफुल्लाह अंसारी द्वारा फेके गेंद को प्रमुख श्री यादव ने खेल कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. मौके पर श्री यादव ने कहा कि […]
प्रतापगंज : प्रखंड क्षेत्र स्थित सौराजान ईदगाह मैदान में बुधवार को टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सात दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रमुख रमेश प्रसाद यादव ने किया. सांसद प्रतिनिधि सेफुल्लाह अंसारी द्वारा फेके गेंद को प्रमुख श्री यादव ने खेल कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. मौके पर श्री यादव ने कहा कि खेल से हमें संघर्ष, शिष्टाचार सहित मर्यादाओं का सीख मिलता है. मो अंसारी ने कहा कि खेल में हार- जीत लगी रहती है.
इसे खेल के भावना से खेला जाना चाहिए. पहला मैच नरपतगंज व त्रिवेणीगंज के बीच खेला गया. नरपतगंज की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. जहां उक्त टीम 20 ओवर में मात्र 57 रन बना पायी. त्रिवेणीगंज की टीम ने एक विकेट खोकर आसानी के साथ मैच पर कब्जा जमाया. इस टीम के कप्तान अंगद कुमार ने सर्वाधिक 20 रन बनाते हुए दो विकेट भी चटकाये और मैन ऑफ द मैच रहे. मैच में जमशेद आलम व शंकर यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाया. साथ ही शनाउल्लाह चांद, गुंलजार, प्रशांत कुमार, ललन यादव ने उदघोषक की भूमिका निभाया.
मौके पर मामूल खां, राज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. प्रतियोगिता के संचालन में राम देव प्रसाद यादव, कैशर खां, मो इबरार, मो बसीर, तरुण मंडल, रामेश्वर यादव, हेम नारायण मंडल, मो जाकिर सहित अन्य का सराहनीय योगदान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










