काम करने में भय महसूस कर रहे डॉक्टर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2016 3:45 AM

विज्ञापन

आइएमए व भाषा ने बैठक कर चिकित्सकों के साथ मारपीट की निंदा की सुपौल : कोसी प्रमंडल में आये दिन चिकित्सकों के साथ हो रहे जानलेवा हमले के मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व भाषा सुपौल इकाई की सदर अस्पताल में बुधवार को बैठक हुई. डाॅ सीके प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सदर […]

विज्ञापन

आइएमए व भाषा ने बैठक कर चिकित्सकों के साथ मारपीट की निंदा की

सुपौल : कोसी प्रमंडल में आये दिन चिकित्सकों के साथ हो रहे जानलेवा हमले के मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व भाषा सुपौल इकाई की सदर अस्पताल में बुधवार को बैठक हुई. डाॅ सीके प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सदर अस्पताल के सभी चिकित्सक, पीएचसी प्रभारी व कर्मी उपस्थित थे. बैठक में डाॅ प्रसाद ने बीते 31 जनवरी की रात सिमराही पीएचसी प्रभारी डाॅ विजय कुमार व दो फरवरी को प्रतापगंज पीएचसी प्रभारी के साथ हुई घटना की भर्त्सना की.

आइएमए के अध्यक्ष सह हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ जितेंद्र कुमार सिंह व सचिव गणेश कुमार ने घटना के दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की. डाॅ सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व मधेपुरा जिले के कुमारखंड व रानीपट्टी स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों के साथ मारपीट की गयी थी. इस कारण कोसी प्रमंडल में कार्यरत चिकित्सक अपने आप को भयभीत महसूस कर रहे हैं. कहा कि सरकार को हेल्थ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करनी चाहिए,

ताकि चिकित्सक भय मुक्त वातावरण में मरीजों को समुचित उपचार कर सके. श्री सिंह ने कहा कि चिकित्सकों के साथ हो रही इस प्रकार की घटना से वे आहत हैं. बुधवार को इस घटना को लेकर सहरसा जिले में भी आकस्मिक बैठक कर चिकित्सक सहित अन्य कर्मियों ने दु:ख प्रकट किया है. साथ ही प्रशासन से अतिशीघ्र सभी संचालित अस्पताल केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बहाल किये जाने की मांग की है. इस मौके पर दर्जनों चिकित्सा पदाधिकारी, कर्मी सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन