चंपानगर मुखिया को मारी गोली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2016 4:56 AM

विज्ञापन

बाइक से उप मुखिया के साथ घर लौट रहे थे मुखिया हुलास नहर स्थित पुल के समीप अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम एक गोली बांह के नीचे व दूसरी गोली नाभि के नीचे लगी सिमराही (सुपौल) : राघोपुर थाना के क्षेत्र के हुलास नहर स्थित पुल के समीप सोमवार की देर शाम बाइक से […]

विज्ञापन

बाइक से उप मुखिया के साथ घर लौट रहे थे मुखिया

हुलास नहर स्थित पुल के समीप अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
एक गोली बांह के नीचे व दूसरी गोली नाभि के नीचे लगी
सिमराही (सुपौल) : राघोपुर थाना के क्षेत्र के हुलास नहर स्थित पुल के समीप सोमवार की देर शाम बाइक से घर लौट रहे चंपानगर पंचायत के मुखिया शैलेंद्र प्रसाद यादव को अपराधियों ने गोली मार दी. एक गोली उनके बांह के नीचे तथा दूसरी गोली नाभि के नीचे लगी. इस वारदात के दौरान बाइक पर पीछे बैठे उप मुखिया उपेंद्र ठाकुर बाल-बाल बच गये.
गोली से गंभीर रूप से घायल मुखिया श्री यादव ने साहस का परिचय देते हुए जख्मी अवस्था में ही मार्ग बदल कर करीब दो किलोमीटर दूर अपने पंचायत स्थित लोकहा टोला निवासी ललन यादव के दरवाजे तक पहुंच गये. वहां लोगों को घटना की जानकारी देने के बाद वह बेहोश हो गये. ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी तथा घायल मुखिया को सिमराही रेफरल अस्पताल ले गये. अस्पताल से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया है.
मुखिया को गोली लगने की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में आसपास के गांव सहित चंपानगर पंचायत के ग्रामीण अस्पताल पहुंच गये. मौके पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश था. राघोपुर पुलिस ने अपराधियों की धर-पकड़ के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की और संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है. जख्मी मुखिया का उपचार पीएमसीएच में चल रहा है.
बोले थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि मुखिया ने घटना के दूसरे दिन पीएमसीएच में पुलिस को दिये फर्द बयान में कुछ लोगों का नाम बताया है. इसके आधार पर फनी लाल यादव, रामचंद्र यादव एवं ललन यादव को हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है. शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा. घटना में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन