बाइक की ठोकर से बच्ची की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2016 4:56 AM

विज्ञापन

जदिया : मीरगंज- जदिया एसएच 91 पर मंगलवार को फुलकहा गांव के समीप बाइक की ठोकर से एक चार वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी.घटना के बाद बाइक चालक बाइक के साथ भाग खड़ा हुआ. ग्रामीणों द्वारा काफी दूर तक पीछा किये जाने के बाद चालक बाइक छोड़ कर फरार हो गया. बताया जाता है […]

विज्ञापन

जदिया : मीरगंज- जदिया एसएच 91 पर मंगलवार को फुलकहा गांव के समीप बाइक की ठोकर से एक चार वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी.घटना के बाद बाइक चालक बाइक के साथ भाग खड़ा हुआ. ग्रामीणों द्वारा काफी दूर तक पीछा किये जाने के बाद चालक बाइक छोड़ कर फरार हो गया. बताया जाता है कि बाइक चालक भी फुलकाहा का ही रहने वाला है.पुलिस ने उक्त बाइक को जब्त कर लिया है. जानकारी अनुसार जदिया पंचायत के फुलकाहा गांव निवासी दिलीप शर्मा की इकलौती चार वर्षीया पुत्री प्रियम कुमारी अपने घर के समीप सड़क किनारे खेल रही थी.

इसी बीच जदिया की ओर से मीरगंज जा रही एक तेज रफ्तार बीआर50डी/9023 नंबर की बाइक ने उसे ठोकर मार दिया. ठोकर लगने के बाद बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद चालक कुछ दूर जाकर बाइक छोड़ कर भाग निकला. घटना की जानकारी मिलते ही अवर निरीक्षक रामनाथ रजक ने घटनास्थल पर पहुंचे और बाइक को जब्त कर थाना लाये. पुलिस बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन बच्ची के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन