टीसीसी सुपौल ने गया को तीन विकेट से हराया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2016 5:42 AM

विज्ञापन

सुपौल : स्थानीय गांधी मैदान में चल रहे 29 वें आमंत्रण कप अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2016 का दूसरा मैच सोमवार को गया व सुपौल टीसीसी टीम के बीच खेला गया. जिसमें टीसीसी सुपौल की टीम तीन विकेट से विजयी रही. खेल के प्रारंभ में गया की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का […]

विज्ञापन

सुपौल : स्थानीय गांधी मैदान में चल रहे 29 वें आमंत्रण कप अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2016 का दूसरा मैच सोमवार को गया व सुपौल टीसीसी टीम के बीच खेला गया. जिसमें टीसीसी सुपौल की टीम तीन विकेट से विजयी रही. खेल के प्रारंभ में गया की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया.

निर्धारित 30 ओवर के खेल में गया की टीम महज 132 रन बना पायी. खेल के अंतिम ओवर की पांचवी गेंद तक उसके सभी बल्लेबाज आउट हो गये. शुरुआत में सुपौल के गेंदबाज गया के प्रारंभिक बल्लेबाजों पर भारी पड़े. नतीजतन 38 रन पर ही उनके छह विकेट धराशायी हो गये. एक मात्र बल्लेबाज गौतम ने 60 गेंद में 10 चौके और दो छक्के की मदद से 68 रन बनाया. सुपौल के गेंदबाज निशीकांत को तीन व कुंदन सिंह को दो विकेट प्राप्त हुए. इस दौरान धीमी गेंदबाजी के कारण निर्णायक द्वारा सुपौल टीम का पेनाल्टी स्वरूप दो ओवर काट लिया गया. 28 ओवर में 133 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपौल टीम ने 25.1 ओवर में सात विकेट खोकर विजयी हासिल कर लिया.

गया के बल्लेबाज गौतम को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मेन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया गया. मौके पर बिहार पैनल के अंपायर अभय कुमार व अनिल कुमार, स्कोरर राज कुमार तथा उद्घोषक कृष्णा ढकाल व पीएन शेखर ने अहम योगदान दिया. वहीं मैच के सफल संचालन में आयोजन समिति के अधिकारी समेत राजा विश्वास, विजय आनंद, बैजू कुमार, चंचल निराला, सोनू आजाद, महेश कुमार आदि ने सराहनीय योगदान दिया. आयोजन समिति के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि स्व विद्यानंद सिन्हा व नंदकिशोर प्रसाद की स्मृति में आयोजित इस टूर्नामेंट का तीसरा मैच मंगलवार को भोजपुर बनाम बिहार एकादश टीम के बीच खेला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन