एटीएम में चोरी का प्रयास

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2016 7:12 AM

विज्ञापन

सुपौल : स्थानीय पिपरा रोड स्थित एसबीआइ के एटीएम में शनिवार की रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया. हालांकि चोरों को सफलता नहीं मिली. घटना की सूचना पर रविवार की सुबह एसपी डाॅ कुमार एकले, सदर एसडीपीओ वीणा कुमारी, पुलिस निरीक्षक इंद्रजीत बैठा व थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने मौके पर पहुंच कर जायजा […]

विज्ञापन

सुपौल : स्थानीय पिपरा रोड स्थित एसबीआइ के एटीएम में शनिवार की रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया. हालांकि चोरों को सफलता नहीं मिली.

घटना की सूचना पर रविवार की सुबह एसपी डाॅ कुमार एकले, सदर एसडीपीओ वीणा कुमारी, पुलिस निरीक्षक इंद्रजीत बैठा व थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया. रविवार की सुबह उक्त एटीएम में राशि की निकासी करने पहुंचे लोगों ने पाया कि एटीएम को गैस कटर से काटने का प्रयास किया गया है. वहीं मशीन का उपरी हिस्सा

अलग था.

एटीएम में चोरी…

भीतर के कमरे का दरवाजा भी टूटा हुआ था. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस तथा बैंक के अधिकारियों को दी. जांच के बाद एसपी ने बताया कि चोरों ने एटीएम से राशि की चोरी का प्रयास किया है. हालांकि चोरों को राशि निकालने में सफलता नहीं मिली. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

एटीएम की सुरक्षा भगवान भरोसे

जिला मुख्यालय में विभिन्न बैंकों के दर्जनों एटीएम संचालित हैं, लेकिन एकाध एटीएम को छोड़ कर सभी की सुरक्षा भगवान भरोसे है. जानकारी अनुसार बैंकों द्वारा एटीएम सेवा के शुभारंभ के बाद इसकी सुरक्षा व राशि डालने की जिम्मेवारी अन्य एजेंसी को दे दी जाती है, लेकिन उक्त एजेंसी सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हैं. शनिवार की रात एसबीआइ के जिस एटीएम में चोरी का प्रयास किया गया, वहां भी गार्ड की तैनाती नहीं है.

चोरों के निशाने पर हैं एटीएम

ठंड के मौसम में कोहरे के कारण चोरी की घटना बढ़ जाती है, लेकिन हाल के दिनों में शहर के एटीएम चोरों के निशाने पर रहे हैं. इसकी वजह लोग एटीएम में सुरक्षा मानकों की अनदेखी तथा शहर में पुलिस गश्त सही तरीके से नहीं होना मान रहे हैं. व्यस्त सड़कों में शुमार पिपरा पथ स्थित इस एटीएम में चोरी का प्रयास कर चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन