युवाओं ने निकाला प्रभातफेरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2016 6:53 PM
युवाओं ने निकाला प्रभातफेरी फोटो- 4 प्रभातफेरी में शामिल बच्चे. नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कार्यक्रम चोरौत. स्थानीय हाइस्कूल के सभागार में नेहरू युवा केंद्र, सीतामढ़ी के तत्वावधान में स्थानीय प्रभात नवचेतना समिति की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम […]
युवाओं ने निकाला प्रभातफेरी फोटो- 4 प्रभातफेरी में शामिल बच्चे. नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कार्यक्रम चोरौत. स्थानीय हाइस्कूल के सभागार में नेहरू युवा केंद्र, सीतामढ़ी के तत्वावधान में स्थानीय प्रभात नवचेतना समिति की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख संजय कुमार ठाकुर, सीओ राजेंद्र पाठक, नेहरू युवा केंद्र के हर्षनाथ झा व नव चेतना समिति के सचिव भवानंद पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इससे पूर्व प्रशिक्षण में शामिल ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने पूर्ण जागरूकता के लिए प्रभात फेरी निकाला. कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र निर्माण व समाज में युवाओं के स्थान व कर्तव्य आदि के बारे में जानकारी दी गयी. नेहरू युवा केंद्र के हर्षनाथ झा ने बताया कि 12 से 19 जनवरी तक विवेकानंद जयंती के अवसर पर विभिन्न प्रखंडों में यह कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा सप्ताह के रुप में मनाया जा रहा है. मौके पर अध्यक्ष विनय शंकर पाठक, पैक्स अध्यक्ष दिलीप पंजीयार, बुद्धिनाथ पाठक, प्रभात कुमार, सीताराम साह, नीतीश मंडल, प्रणव अनुराग, अमन कुमार, सुनील मंडल व राजकुमार साह समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










