2 करोड़ का बंगला, थार और जेवरात, प्यून से अकाउंटेंट बने शख्स ने खड़ा कर लिया करोड़ों का साम्राज्य, अधिकारी हैरान

Updated:
विज्ञापन

छापेमारी में मिले जेवरात और थार की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar News: हाजीपुर नगर परिषद के अकाउंटेंट मनीष कुमार के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है. छापेमारी में 2 करोड़ रुपये से अधिक का बंगला, थार गाड़ी, लाखों की ज्वेलरी और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं.

विज्ञापन

EOU Raid: बिहार के हाजीपुर में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की. टीम ने नगर परिषद के अकाउंटेंट मनीष कुमार के दो ठिकानों पर छापेमारी की. सुबह करीब 8 बजे EOU की टीम हाजीपुर के बागमली इलाके स्थित उनके आवास पर पहुंची. छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही.

विज्ञापन

छापेमारी में क्या-क्या मिला?

प्रारंभिक जांच में टीम को 2 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का आलीशान बंगला मिला है. इसके अलावा एक थार गाड़ी, लाखों रुपये की ज्वेलरी, 10 सीडी और नकदी भी बरामद हुई है. जांच अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं. इन कागजातों की जांच की जा रही है.

पिता की जगह मिली थी नौकरी

जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार को करीब 10 साल पहले अपने पिता के निधन के बाद अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली थी. उस समय उन्हें प्यून के पद पर नियुक्त किया गया था. बाद में वह अकाउंटेंट के पद तक पहुंच गए. जिस घर में छापेमारी चल रही है, उसकी कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है.

इसी घर में छापेमारी चल रही, इसकी कीमत 2 करोड़ से अधिक बताई जा रही

परिवार के साथ रहते हैं मनीष कुमार

बताया जा रहा है कि मनीष कुमार अपनी मां और पत्नी के साथ इसी बंगले में रहते हैं. उनके बच्चे बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं.

अकाउंटेंट मनीष कुमार की फाइल फोटो

आय से अधिक संपत्ति का आरोप

आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार, मनीष कुमार पर अपनी ज्ञात आय से लगभग 2 करोड़ 2 लाख 31 हजार 500 रुपये अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. जांच एजेंसी का दावा है कि यह संपत्ति उनकी वैध आय से करीब 208.57 प्रतिशत अधिक है.

शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

सूत्रों के मुताबिक, EOU को मनीष कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी. इसी शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान मिले तथ्यों के बाद विशेष निगरानी न्यायालय, मुजफ्फरपुर से तलाशी वारंट प्राप्त किया गया. इसके बाद गुरुवार को छापेमारी की कार्रवाई की गई.

फिलहाल EOU की टीम संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों, बैंक रिकॉर्ड और अन्य कागजातों की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बिहार में 100 एकड़ में बनेगी डुमरी स्पोर्ट्स सिटी, इन खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, खेल मंत्री की बैठक में क्या-क्या हुआ?

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन