भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे बक्सर, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, युवाओं की भागीदारी पर दिया जोर

Updated:
विज्ञापन
Buxar

Buxar News: बक्सर में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इस दौरान संगठन को मजबूत करने और युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया.

विज्ञापन

Buxar News: (गिरीश कुमार द्विवेदी) बक्सर जिले के केसठ प्रखंड अंतर्गत खरवानिया गांव में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के पहली बार आगमन पर उत्साह का माहौल देखने को मिला. ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियब्रत सिंह ने किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे.

प्रदेश अध्यक्ष का बयान

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी युवाओं की शक्ति पर विश्वास करती है.
उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत होता है. उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है.

पूर्व जिलाध्यक्ष का बयान

पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियब्रत सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह यह दर्शाता है कि भाजपा की विचारधारा पर लोगों का विश्वास बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका अहम है.

मौके पर मौजूद लोग

कार्यक्रम में कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रेम रंजन चौबे, सोनू राय, विमलेश सिंह, पिंकू चौबे, अभिजीत कुमार, भीष्म सिंह, दिलीप उपाध्याय, सत्यम सिंह, अशोक सिंह, कमलेश सिंह, मदन सिंह, भूपेंद्र सिंह, वकील सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे.

Also Read: कैमूर में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों की झड़प में 5 लोग की हालत गंभीर

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन