एनएसओ परीक्षा में वाइब्रेंट के 33 बच्चे सफल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2016 6:53 PM
एनएसओ परीक्षा में वाइब्रेंट के 33 बच्चे सफल फोटो- 1 प्रमाण पत्र दिखाते सफल बच्चे व प्राचार्य दिनेश झा सीतामढ़ी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नेशनल साइंस ओलंपियार्ड (एनएसओ) परीक्षा में डुमरा रोड नहर चौक के समीप स्थित वाइब्रेंट प्रिपरेटरी स्कूल के 33 बच्चे को सफलता मिली है. इन बच्चों को साइंस ओलंपियार्ड फाउंडेसन की ओर […]
एनएसओ परीक्षा में वाइब्रेंट के 33 बच्चे सफल फोटो- 1 प्रमाण पत्र दिखाते सफल बच्चे व प्राचार्य दिनेश झा सीतामढ़ी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नेशनल साइंस ओलंपियार्ड (एनएसओ) परीक्षा में डुमरा रोड नहर चौक के समीप स्थित वाइब्रेंट प्रिपरेटरी स्कूल के 33 बच्चे को सफलता मिली है. इन बच्चों को साइंस ओलंपियार्ड फाउंडेसन की ओर से फरवरी माह में गोल्ड मेडल व एक-एक हजार का चेक प्रदान किया जायेगा. इस सफलता से एक बार फिर विद्यालय में खुशी का माहौल है. बुधवार को विद्यालय में इन सफल बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए प्राचार्य दिनेश झा ने सभी बच्चों को और अधिक मेहनत करने को कहा. बताया कि उक्त परीक्षा में 132 बच्चे शामिल हुए थे, जिसमें से 33 का चयन गोल्ड मेडल के लिए हुए है. ये बच्चे हुए सफल प्राचार्य श्री झा ने बताया कि सफल बच्चों में प्रथम कक्षा की साजिया प्रवीण, ऋतु राज, वेदांत भारद्वाज, ऋषभ कुमार व अनुराधा कुमारी, वर्ग दो की शाहीन प्रवीण, नैतिक कुमारी, रिया कुमारी, विद्या रानी, राजन कुमार, पंकज कुमार व साक्षी राज, वर्ग तीन का रुपेश कुमार व तेजस्वी कुमार, वर्ग चार का आर्यन दीप, अनुराग सिंह, चंदन राज, हर्षित रंजन, मुस्कान कुमारी, कुणाल राज व अनुभव कुमार, वर्ग पांच का आनंद सिंधु, धर्मपाल, अर्पणा दीप, शिवम प्रियांशु, प्रवीण कुमार, दिव्यांशु कुमार व शुभम राज एवं वर्ग छह का आयुष कुमार शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










