ममता के अपहरणकर्ताओं को नहीं मिल रही सजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2016 7:11 PM
ममता के अपहरणकर्ताओं को नहीं मिल रही सजा पिता ने एसपी से लगायी इंसाफ की गुहारकेस सुलह करने को दी जा रही धमकी सीतामढ़ी. एक नाबालिग लड़की के अपहरणकर्ताओं को पुलिस की उदासीनता के कारण सजा नहीं मिल रही है. मामला जिले के सुरसंड थाना अंतर्गत मैदान गांव से जुड़ा है. अनुसंधानकर्ता की लापरवाही से […]
ममता के अपहरणकर्ताओं को नहीं मिल रही सजा पिता ने एसपी से लगायी इंसाफ की गुहारकेस सुलह करने को दी जा रही धमकी सीतामढ़ी. एक नाबालिग लड़की के अपहरणकर्ताओं को पुलिस की उदासीनता के कारण सजा नहीं मिल रही है. मामला जिले के सुरसंड थाना अंतर्गत मैदान गांव से जुड़ा है. अनुसंधानकर्ता की लापरवाही से तंग होकर पीड़ित लड़की के पिता कौशिंद्र मंडल ने एसपी से इंसाफ की गुहार लगायी है. अभियुक्तों की नही हो रही गिरफ्तारीश्री मंडल ने एसपी को दिये आवेदन में बताया है कि उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण स्थानीय ग्रामीण रामहृदय साह के पुत्र सरोज कुमार व मलिकाना गांव निवासी स्व भोला मंडल के पुत्र उमेश मंडल ने कर लिया था. घटना को लेकर सुरसंड थाना में कांड संख्या-251/15 दर्ज है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दोनों अभियुक्त ने ममता को डरा-धमका कर कोर्ट में भेजा कि कहना अपनी मरजी से गयी थी. ऐसा नहीं कहने पर उसके पिता की हत्या कर दी जायेगी. कोर्ट में आने के बाद ममता के सूचना पर कौशिंद्र पहुंचे. वहां अनुसंधानकर्ता ममता को परिवार वालों से मिलने नहीं दे रहा था. किसी तरह ममता से संपर्क करने पर बतायी कि पुलिस भी समझा रही थी कि कहना अपनी मरजी से गयी थी, लेकिन समझाने पर ममता ने कोर्ट में सही बात बतायी. उसने बताया कि दोनों उसका अपहरण कर दिल्ली ले गये. हालांकि किसी तरह की जबरदस्ती नही की. इधर श्री मंडल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से दोनों अभियुक्त आराम से अपने घर रहते है. सूचना देने के बाद भी अभियुक्तों को नही पकड़ा जाता है. तरह-तरह का बहाना बनाया जा रहा है. दोनों अभियुक्त उनके घर का चक्कर भी काटते रहते है. मोबाइल पर फोन कर तरह-तरह की धमकी दी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










