हर दिन प्रधान देंगे 10 सवालों का जवाब

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2016 6:55 PM

विज्ञापन

हर दिन प्रधान देंगे 10 सवालों का जवाब सभी उच्च विद्यालय के प्रधान शिक्षकों को भेजा पत्र सीतामढ़ी. अब प्रतिदिन शिक्षा विभाग, पटना से 10 सवाल पूछे जायेंगे और उसका जवाब प्रधान शिक्षक देंगे. सवाल जिले के किसी भी 10-10 माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों से पूछा जायेगा. इसके लिए समय भी […]

विज्ञापन

हर दिन प्रधान देंगे 10 सवालों का जवाब सभी उच्च विद्यालय के प्रधान शिक्षकों को भेजा पत्र सीतामढ़ी. अब प्रतिदिन शिक्षा विभाग, पटना से 10 सवाल पूछे जायेंगे और उसका जवाब प्रधान शिक्षक देंगे. सवाल जिले के किसी भी 10-10 माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों से पूछा जायेगा. इसके लिए समय भी निर्धारित कर दिया गया है. प्रधान को भेजा गया प्रश्न सरकार के पत्र के आलोक में डीपीओ उमेश प्रसाद सिंह ने सभी हाइस्कूलों के प्रधान शिक्षक व प्रभारी प्रधान शिक्षक को पत्र भेज आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ ही पूछे जाने वाले प्रश्नों से भी अवगत कराया है. बताया गया है कि राज्य मुख्यालय से दूरभाष पर पूछे जाने पर प्रश्नों का उत्तर देना है. सरकार की इस पहल की सराहना की जा रही है. पूर्वाह्न में पूछे जाने वाले प्रश्न बताया जाता है कि सुबह 10 बजे से तीन बजे के बीच दो बार में पांच-पांच प्रश्नों का जवाब देना है. पूर्वाह्न में राज्य मुख्यालय द्वारा यह सवाल किया जायेगा कि चेतना सत्र का आयोजन किया गया है या नहीं, यदि हां तो कितने बच्चों एवं शिक्षकों ने इसमें भाग लिया. कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक में नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या एवं उपस्थिति थी? कितने शिक्षकों की पाठ्य योजना प्रधान शिक्षक द्वारा देखी गयी? वर्तमान में कितने शिक्षक उपस्थित हैं? क्या कोई शिक्षक बिना आवेदन का अनुपस्थित हैं यदि हां तो कितने?अपराह्न में पूछे जाने वाले प्रश्न चेतना सत्र का आयोजन किया गया या नहीं, यदि हां तो कितने बच्चों व शिक्षकों ने इसमें भाग लिया? प्रयोगशाला का संचालन किया गया या नहीं, यदि हां तो इस कक्षा के कितने बच्चों ने प्रयोग किया और किस विषय का प्रयोग किया गया? पुस्तकालय का संचालन किया गया या नहीं, यदि हां तो किस कक्षा के कितने बच्चों ने उपयोग किया? विद्यालय में आइसीटी संचालित है अथवा नहीं, यदि हां तो क्या आज शिक्षक उपस्थित हैं? कंप्यूटर कक्षा का संचालन किया गया है तो कितने बच्चों के द्वारा उपयोग किया गया है? अभी किस कक्षा में कौन-कौन सी विषय की पढ़ाई हो रही है तथा कक्षावार कितने बच्चे उपस्थित हैं?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन