बिहार : सीतामढ़ी में सीमेंट व्यवसायी की गोली मारकर हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2016 4:51 PM
सीतामढी : बिहार के सीतामढी जिला के सुप्पी पुलिस चौकी इलाका स्थित बराही बाजार में एक सीमेंट व्यवसायी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस उपाधीक्षक सदर राजीव कुमार ने बताया कि मृतक सीमेंट व्यवसायी का नाम 40 वर्षीय उदय सिंहहै जिनपर अज्ञात अपराधियों ने उस समय गोली मारी जब वे बराही […]
सीतामढी : बिहार के सीतामढी जिला के सुप्पी पुलिस चौकी इलाका स्थित बराही बाजार में एक सीमेंट व्यवसायी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस उपाधीक्षक सदर राजीव कुमार ने बताया कि मृतक सीमेंट व्यवसायी का नाम 40 वर्षीय उदय सिंहहै जिनपर अज्ञात अपराधियों ने उस समय गोली मारी जब वे बराही बाजार स्थित अपने दुकान में मौजूद थे.
राजीव ने बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा गोलीबारी किये जाने से गंभीर रूप से घायल उदय सिंह को रीगा प्रखंड स्थित एक अस्पताल ले जाने के क्रम में उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि अपराधी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और गोलीबारी करने के बाद अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गये. राजीव ने बताया कि फरार हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










