वर्षों से ठप हैं अधिकांश नलकूप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2016 3:21 AM
सुप्पी(सीतामढ़ी) : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दो दर्जन से अधिक नलकूप हैं. हालांकि इसमें अधिकांश वर्षों से ठप पड़ा हुआ है. इससे किसानों को सिंचाई का कोई लाभ नहीं मिल रहा है. किसानों को खरीफ फसल का पटवन पंपसेट से करना पड़ रहा है. सरकार के स्तर से बार-बार यह बात कही जाती […]
सुप्पी(सीतामढ़ी) : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दो दर्जन से अधिक नलकूप हैं. हालांकि इसमें अधिकांश वर्षों से ठप पड़ा हुआ है. इससे किसानों को सिंचाई का कोई लाभ नहीं मिल रहा है. किसानों को खरीफ फसल का पटवन पंपसेट से करना पड़ रहा है. सरकार के स्तर से बार-बार यह बात कही जाती है कि किसानों के हित में ठोस कदम उठाये जायेंगे, लेकिन बंद पड़े नलकूपों को ठीक नहीं कराये जाने से सरकार की बात व दावा बेमानी साबित हो रही है.
कई नलकूप ऐसे हैं जो बिजली की सुविधा के अभाव में ठप है. गम्हरिया के ब्रह्मचारी वृंद किशोर सिंह व सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व गांव में नलकूप लगा. बिजली की सुविधा के अभाव में चालू नहीं हो सका. नाला भी नहीं बनाया जा सका. इधर, परसा गाव के नवीन राय ने बताया कि गांव में नलकूप तो है, पर उससे कम पानी निकलने से किसानों को सिंचाई का समुचित लाभ नहीं मिल पाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










