जिले में नहीं हुई अलाव की व्यवस्था

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2016 3:28 AM

विज्ञापन

सीतामढ़ी : ठंड से जिले में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है. गत दिन ठंड के चलते स्कूलों में जाने से बच्चे कतराते थे. अभिभावक भी ठंड से बचाव के लिए स्कूल तो दूर बच्चों को घर से भी नहीं निकलने देते थे. वैसे ठंड में कोई खास कमी नहीं आयी है. […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : ठंड से जिले में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है. गत दिन ठंड के चलते स्कूलों में जाने से बच्चे कतराते थे. अभिभावक भी ठंड से बचाव के लिए स्कूल तो दूर बच्चों को घर से भी नहीं निकलने देते थे. वैसे ठंड में कोई खास कमी नहीं आयी है. फिर भी किसी भी प्रखंड में अलाव के नाम पर अब तक लकड़ी का एक टुकड़ा भी नहीं जलाया गया है.

डीएम राजीव रौशन के आग्रह व पहल पर अब तक जिले के मात्र दो कारोबारी गरीबों के बीच वितरण के लिए जिला प्रशासन को 30-30 कंबल उपलब्ध करा पाये हैं. अन्य लोग अब तक कंबल उपलब्ध कराने सोच ही रहे हैं. बता दें कि दो जनवरी को डीएम ने गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप, केरोसिन के थोक विक्रेता व अन्य कारोबारियों के साथ बैठक की थी. कारोबारियों को बताया गया था कि ठंड में सबसे अधिक परेशानी गरीबों को होती है.
सरकार से पर्याप्त आवंटन व सुविधाएं नहीं मिल पाने के कारण सभी गरीबों की मदद नहीं हो पाती है. लिहाजा डीएम ने कारोबारियों से अपने स्वेच्छा के अनुसार गरीबों के लिए कंबल उपलब्ध कराने का आग्रह किया था.
वही, डीएम की पहल को गैस एजेंसी के दो संचालकों ने काफी गंभीरता से लिया और दोनों ने बैठक के दो-तीन दिन बाद हीं 30-30 कंबल जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दिया. बता दें कि मेजरगंज प्रखंड के अनामिका एचपी गैस ग्रामीण वितरक के सत्यजीत राय एवं श्री सीताराम एचपी गैस ग्रामीण वितरक के संदीप कुमार ने कंबल उपलब्ध करा दिया है. जिला आपदा प्रबंधन अन्य कारोबारियों के कंबल का इंतजार कर रहा है ताकि गरीबों के बीच वितरण किया जा सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन