नीलगाय पर चलायी गोली महिला को लगी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2016 3:27 AM

विज्ञापन

बोखड़ा (सीतामढ़ी) : प्रखंड के बनौल गांव के कटनमा चौर में नीलागाय को मारने के लिए चलायी गोली एक महिला के पैर में लग गयी. जख्मी महिला स्थानीय निवासी महेंद्र ठाकुर की पत्नी कांति देवी है. सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष ललन कुमार ने गोली चलाने वाले बालासाथ निवासी मो लाडले को गिरफ्तार कर लिया […]

विज्ञापन

बोखड़ा (सीतामढ़ी) : प्रखंड के बनौल गांव के कटनमा चौर में नीलागाय को मारने के लिए चलायी गोली एक महिला के पैर में लग गयी. जख्मी महिला स्थानीय निवासी महेंद्र ठाकुर की पत्नी कांति देवी है. सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष ललन कुमार ने गोली चलाने वाले बालासाथ निवासी मो लाडले को गिरफ्तार कर लिया है. स्थानीय लोगों का कहना था कि चार लोगों द्वारा नीलगाय का शिकार किया जा रहा था. इसी दौरान महिला के पैर में गोली लग गयी.

गोली चलाने वालों की घेराबंदी करने का प्रयास करने पर बंदूक का भय दिखा कर तीन लोग फरार हो गये. प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है. डीएसपी पंकज कुमार व थानाध्यक्ष ललन कुमार ने कहा कि महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन