जनकपुर में व्यवसायियों ने दो बाइक फूंकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2016 7:53 PM

विज्ञापन

जनकपुर में व्यवसायियों ने दो बाइक फूंकी फोटो-17 धू-धू कर जल रही बाइकबैरगनिया. मधेस आंदोलन के दौरान सीमावर्ती नेपाल के जनकपुर में आंदोलनकारियों एवं व्यवसायियों के बीच झड़प में व्यवसायियों ने दो बाइक में आग के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार, गुरुवार को संयुक्त लोकतांत्रिक मधेसी मोरचा के कार्यकर्ता बाइक जुलूस निकाल कर बाजार […]

विज्ञापन

जनकपुर में व्यवसायियों ने दो बाइक फूंकी फोटो-17 धू-धू कर जल रही बाइकबैरगनिया. मधेस आंदोलन के दौरान सीमावर्ती नेपाल के जनकपुर में आंदोलनकारियों एवं व्यवसायियों के बीच झड़प में व्यवसायियों ने दो बाइक में आग के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार, गुरुवार को संयुक्त लोकतांत्रिक मधेसी मोरचा के कार्यकर्ता बाइक जुलूस निकाल कर बाजार बंद करवा रहे थे. इसी दौरान कुछ आंदोलनकारियों ने बंद का उल्लंघन करनेवाले दुकानों पर हमला कर दिया. जिससे आक्रोशित व्यवसायियों ने आंदोलनकारियों का विरोध करते हुए सद्भावना पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह की बाइक ज 2 प 5419 एवं तराई मधेस सद्भावना पार्टी के नेता रुपनारायण मंडल की बाइक (ज2प 2991) में आग लगा दी. इसके बाद भगदड़ मच गयी तथा आंदोलनकारी इधर उधर भागने लगे. घटना के बाद जनकपुर राजदेवी मंदिर इलाके में तनाव बढ़ गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन