डुमरा नगर में 271 परिवार शौचालय विहीन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2016 6:45 PM
डुमरा नगर में 271 परिवार शौचालय विहीन प्रथम चरण में 70 परिवार को मिलेगा शौचालय का लाभ डुमरा. नगर पंचायत, डुमरा में अब कोई घर शौचालय विहीन नहीं रहेगा. इस दिशा में ठोस कदम उठाया गया है. प्रथम चरण में 89 लोगों को शौचालय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चयनित किया गया है. हालांकि नगर […]
डुमरा नगर में 271 परिवार शौचालय विहीन प्रथम चरण में 70 परिवार को मिलेगा शौचालय का लाभ डुमरा. नगर पंचायत, डुमरा में अब कोई घर शौचालय विहीन नहीं रहेगा. इस दिशा में ठोस कदम उठाया गया है. प्रथम चरण में 89 लोगों को शौचालय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चयनित किया गया है. हालांकि नगर विकास विभाग से कम आवंटन प्राप्त होने के चलते फिलहाल 70 लोगों को ही उक्त लाभ मिल पायेगा. आवंटन प्राप्त होते ही शेष 19 को भी लाभान्वित कराया जायेगा. हर वार्ड में लगेगी शिविर विभागीय प्रधान सचिव का निर्देश है कि स्वच्छ भारत मिशन शहरी योजना का लाभ उसी परिवार को दिया जाये, जिसके पास शौचालय नहीं है. इस योजना में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, के लिए हर वार्ड में शिविर लगायी जायेगी. जनप्रतिनिधियों को शिविर की जानकारी दी जायेगी. शिविर में हीं लाभुकों को प्रोत्साहन राशि खाते में भेज दिये जाने की जानकारी दी जायेगी. राशि लेने के बाद भी शौचालय नहीं बनाने वालों से राशि वसूल करने का प्रावधान किया गया है. चार तिथियों को शिविर चालू वर्ष में नपं क्षेत्र में 16 जनवरी, छह फरवरी, पांच मार्च व 19 मार्च को शिविर लगायी जायेगी. नपं अध्यक्ष विमला सिन्हा ने बताया कि क्षेत्र को पूरी तरह खुले में शौच की प्रथा से मुक्त कराने के लिए शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है. वैसे लोग जो शौचालय विहीन हैं, वे नपं कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं. शौचालय में वार्ड चार अव्वल नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 11 वार्ड हैं. खास बात यह कि वार्ड नंबर चार में कोई ऐसा घर नहीं है, जिसमें शौचालय नहीं हो. आर्थिक व सामाजिक जनगणना की रिपोर्ट से यह बात सामने आयी है. सबसे अधिक वार्ड नंबर-5 में 86 ऐसे घर हैं, जिसमें शौचालय नहीं है. दूसरे नंबर पर वार्ड नंबर सात है. इस वार्ड के 79 घरों में शौचालय का अभाव है. इधर, वार्ड नंबर एक में 18, वार्ड दो में 34, वार्ड तीन में तीन, वार्ड छह में 30, वार्ड आठ में छह, वार्ड नौ में दो, वार्ड 10 में पांच व वार्ड 11 में आठ घरों में शौचालय नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










