बिहार के इन 3 पुलों पर 15 जून की आधी रात से नहीं चलेंगी गाड़ियां, जानिए प्रशासन ने क्यों लिया फैसला

Updated:
विज्ञापन
Bihar News Vehicles not run 3 pipa pul

पीपा पुल (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar News: बिहार के तीन पीपा पुलों पर 15 जून की आधी रात से गाड़ियां नहीं चलेंगी. गंगा के बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया. जानकारी के मुताबिक, 15 जून की आधी रात से पुल को खोलने का काम शुरू कर दिया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में धीरे-धीरे झमाझम बारिश का दौर शुरू हो रहा है. इस बीच राज्य के तीन पीपा पुलों पर गाड़ियों की आवाजाही बंद होने वाली है. 15 जून की आधी रात से ही तीनों पीपा पुलों पर गाड़ियों को एंट्री नहीं मिलेगी. गंगा नदी के जलस्तर को बढ़ता देख, यह फैसला लिया गया है. इसे लेकर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, कार्य प्रमंडल पटना-1 की ओर से सूचना जारी की गई है.

इन तीन पीपा पुलों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां

जिन तीन पीपा पुलों पर गाड़ियां नहीं चलेंगी, उनमें कच्ची दरगाह-रूस्तमपुर पीपा पुल (पटना और वैशाली के बीच), ग्यासपुर-कालादियारा पीपा पुल और दानापुर-पानापुर पीपा पुल है, जो कि पटना और सारण जिले को जोड़ता है, इन तीनों पुलों पर 15 जून से गाड़ियां नहीं चलेंगी. ये तीनों पुल पटना, सारण और वैशाली के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

इस वजह से खोले जा रहे पुल

जानकारी के मुताबिक, इन तीनों पीपा पुलों को 15 जून की आधी रात से ही खोलना शुरू कर दिया जाएगा. गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए और किसी भी तरह की घटना ना हो, इसकी वजह से जल्द ही यह कार्रवाई शुरू की जाएगी.

हर साल बरसात से पहले खोले जाते हैं पुल

पीपा पुल एक अस्थायी संरचना होते हैं. इसे सामान्य दिनों में जब नदी का जलस्तर सामान्य होता है तो स्थापित किया जाता है. लेकिन मॉनसून से पहले इसे हटा लिया जाता है. जानकारी के मुताबिक, नदी के जलस्तर बढ़ने और तेज धारा की वजह से किसी तरह की अनहोनी होने की आशंका होती है, इसे ध्यान में रखते हुए हर साल पीपा पुल को बरसात से पहले ही खोल दिया जाता है. लेकिन बरसात के बाद इसे फिर स्थापित कर दिया जाता है.

लोगों से की गई अपील

पीपा पुल के खुलने के बाद लोगों से जिला प्रशासन ने वैकल्पिक रूट का इस्तेमाल करने की अपील की है. साथ ही अभी 15 जून के बाद इन पुलों के जरिए कहीं भी जाने की प्लानिंग नहीं करने की अपील की.

बिहार में मॉनसून की स्थिति

बिहार में किशनगंज-अररिया के रास्ते बुधवार की देर रात मॉनसून बिहार में प्रवेश कर गया है. गुरुवार तक इसका फैलाव सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और मधेपुरा जिलों तक हो चुका है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक परिस्थितियां अनुकूल होन के कारण 14 से 15 जून तक पूरे बिहार में मॉनसून के छाने की संभावना बनी हुई है. इसके बाद बिहार में तेज और हल्की बारिश की शुरुआत हर क्षेत्र में होने का पूर्वानुमान है.

Also Read: CM सम्राट ने केंद्र से मांगी 18 हजार करोड़ की मदद, PM मोदी के सामने बिहार के विकास का बताया मास्टर प्लान

विज्ञापन
प्रीती दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीती दयाल

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन