Chandni Bar 2 में होगी कैटरीना कैफ की एंट्री? रिपोर्ट्स ने मचाई हलचल

Chandni Bar 2: कैटरीना कैफ की वापसी को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री को ‘चांदनी बार 2’ के लिए विचार किया जा रहा है. आइए आपको पूरी बात बताते हैं.
Chandni Bar 2: कैटरीना कैफ लंबे समय से किसी नई फिल्म की घोषणा को लेकर सुर्खियों में नहीं थीं. इस बीच खबरें हैं कि कैटरीना जल्द ही एक बड़ी फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर सकती हैं. बताया जा रहा है कि उनका नाम चर्चित फिल्म ‘चांदनी बार 2’ से जोड़ा जा रहा है.
‘चांदनी बार 2’ में दिख सकती हैं कैटरीना कैफ
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, कैटरीना कैफ को निर्देशक अजय बहल की आगामी फिल्म ‘चांदनी बार 2’ के लिए विचार किया जा रहा है. यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई मधुर भंडारकर की फिल्म ‘चांदनी बार’ का सीक्वल बताई जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की कास्टिंग प्रक्रिया लास्ट स्टेज चरण में है. मेकर्स की कोशिश एक मजबूत स्टारकास्ट तैयार करने की है. अगर सब कुछ तय होता है तो इस फिल्म में कैटरीना और तब्बू पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आ सकती हैं. हालांकि, फिल्म की टीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
क्या मुंबई की अंडरवर्ल्ड दुनिया पर फिर होगी कहानी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘चांदनी बार 2’ की कहानी एक बार फिर मुंबई के अंधेरे और अपराध से जुड़े माहौल के इर्द-गिर्द घूम सकती है. फिलहाल कहानी और किरदारों को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
‘चांदनी बार’ ने बनाई थी अलग पहचान
साल 2001 में रिलीज हुई ‘चांदनी बार’ को बॉलीवुड की सबसे प्रभावशाली फिल्मों में गिना जाता है. फिल्म में तब्बू ने मुमताज का किरदार निभाया था, जो परिस्थितियों के कारण बार डांसर बनने पर मजबूर हो जाती है. फिल्म ने मुंबई के अंडरवर्ल्ड और बार संस्कृति की सच्चाइयों को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाया था. तब्बू के दमदार अभिनय और मधुर भंडारकर के निर्देशन को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने खूब सराहा था.
यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga: इम्तियाज अली की फिल्म पर फिदा हुए अनुभव सिन्हा, कहा- यह सिनेमा की सोच बदलने वाली कहानी है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










