177 देशें ने योग का अपनाया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2016 6:45 PM

विज्ञापन

177 देशें ने योग का अपनाया भारत स्वाभिमान के स्थापना दिवस पर वक्ताओं ने कहातन स्वस्थ व मन होता हैं पवित्रयोग क्रांति से होगी देशी की बेरोजगारी दूर सीतामढ़ी. भारत स्वाभिमान ट्रस्ट का स्थापना दिवस मंगलवार को शहर स्थित कृष्ण मंदिर के सामुदायिक भवन में पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान की जिला इकाई के […]

विज्ञापन

177 देशें ने योग का अपनाया भारत स्वाभिमान के स्थापना दिवस पर वक्ताओं ने कहातन स्वस्थ व मन होता हैं पवित्रयोग क्रांति से होगी देशी की बेरोजगारी दूर सीतामढ़ी. भारत स्वाभिमान ट्रस्ट का स्थापना दिवस मंगलवार को शहर स्थित कृष्ण मंदिर के सामुदायिक भवन में पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान की जिला इकाई के तत्वावधान में मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ से हुआ. सभा का आरंभ करते हुए पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि योग प्राणायाम से शरीर तो निरोग होता ही है, मन भी पवित्र होता है. शांति एवं सद्भावना का माहौल तैयार होता है. स्वामी रामदेव के प्राचीन योग प्राणायाम की विधि का ध्यानपूर्वक करने पर बल दिया. कहा कि सच्चा योगी हमेशा देशभक्त होगा और समाज के विकास में अपना योगदान करेगा. स्वदेशी वस्तु का अधिक से अधिक उपयोग कर हम देश को आत्मनिर्भर व समृद्ध बना सकते है. बेरोजगारी भी दूर होगा. भूटेश्वर सिंह ने कहा कि योग प्राणायाम से लोगों के शिक्षा-दीक्षा, व्यवहार, विचार, रहन-सहन व खान-पान को बेहतर होता है. योग क्रांति से देश की बेरोजगारी दूर होगी. अपराध पर अंकुश लगेगा. नशामुक्त समाज की स्थापना होगी. रसायनिक खाद का उपयोग न करके, जैविक खाद का उपयोग करना चाहिए. रसायनिक खाद के जहर से व्यक्ति, मवेशी व पेड़-पौधा भी प्रभावित होते है. हेलीपैथ स्कूल के बच्चे एवं प्राचार्य महोदय ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया. नेहा ने कहा कि योग से मन को शांति, शरीर को संतुलन मिलता है. थकान, तनाव, दुर्बलता दूर होते है. चित्त के वृत्तियों का निरोध ही योग है. योग से व्यक्ति को बीमारी से लड़ने की क्षमता बढ़ती है. प्रदूषण का भी असर कम पड़ता है. स्वामी रामदेव एवं पीएम मोदी के पहले से 177 देशों ने योग को अपनाया. वक्ताओं ने इस बताया कि कृति व हिमांशु योग से कई पकार की बीमारी दूर होती है. सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष सह ट्रस्ट के वयोवृद्ध सदस्य मुरलीधर मिश्र ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग कर हम देश को समृद्ध बना सकते है एवं आगे बढ़ा सकते है. मौके पर शिवशंकर प्रसाद वर्मा, डॉ सुभाष आर्य, अरि आर्य, अमरेश कुमार, विमलेश कुमार, अशोक कुमार, उपेंद्र आर्य, देवदत्त, ओमप्रकाश यादव, गणेश यादव रजनीश कुमार सिंह समेत अन्य ने भाग लिया. इस मौके पर बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण भी किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन