स्कूल भवन बना नहीं, कर गये लाखों गबन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2016 7:08 PM
स्कूल भवन बना नहीं, कर गये लाखों गबन सीतामढ़ी. जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्कूल भवनों के निर्माण कार्य का बूरा हाल है. यह योजना सरकारी राशि की लूट का एक बड़ा जरिया बन गया है. कई प्रधान शिक्षक व शिक्षकों का नाम सामने आया है जो स्कूल भवन का निर्माण कार्य अधर में छोड़ […]
स्कूल भवन बना नहीं, कर गये लाखों गबन सीतामढ़ी. जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्कूल भवनों के निर्माण कार्य का बूरा हाल है. यह योजना सरकारी राशि की लूट का एक बड़ा जरिया बन गया है. कई प्रधान शिक्षक व शिक्षकों का नाम सामने आया है जो स्कूल भवन का निर्माण कार्य अधर में छोड़ सरकारी राशि गबन कर लिये. अब वह दिन दूर नहीं जब ऐसे प्रधान व शिक्षकों के खिलाफ विभाग की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. वैसे डीएम राजीव रौशन द्वारा एक सप्ताह पूर्व ही प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया गया था. वर्षों से भवन निर्माण लंबित बता दें कि वर्षों पूर्व संबंधित प्रधान व शिक्षक को स्कूल भवन के निर्माण के लिए लाखों रुपये का आवंटन दिया गया था. राशि की निकासी के बावजूद भवन को पूरा नहीं कराया गया. लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारी व अभियंता की सुस्ती के चलते जिले में दर्जनों स्कूलों का भवन निर्माण लंबित है और राशि का गबन कर लिया गया है. यह सब जानते हुए विभागीय अधिकारी कतिपय कारणों से खामोश बैठे थे. संयोग रहा कि गत दिन शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान भवन निर्माण की भी समीक्षा की गयी और डीएम की नजर पड़ गयी. तीन से चार लाख तक गबन नानपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बेगहां के शिक्षक दिनेश कुमार को एक बार भवन निर्माण के लिए एक लाख 71 हजार 400 रुपये का आवंटन दिया गया. डेढ़ लाख की निकासी के बावजूद मात्र 63093 रुपये का ही काम कराया गया. उन्हें दूसरी बार आठ लाख 94 हजार 200 रुपये का आवंटन मिला, जिसमें से आठ लाख चार हजार रुपये की निकासी की, लेकिन जब अभियंता जांच किये तो पता चला कि मात्र 4.15 लाख का ही काम कराया गया है. करीब आठ लाख का गबन मध्य विद्यालय, कोयली कन्या के मंसूर आलम खां को भवन निर्माण के लिए 12 लाख 37 हजार 500 रुपये का आवंटन दिया गया था. श्री खां ने 11 लाख 13 हजार 750 रुपये की निकासी की. अभियंता द्वारा जांच करने पर मात्र 3.61 लाख का ही काम पाया गया. यानी शेष राशि गबन कर ली गयी. इसी तरह मध्य विद्यालय बाथ असली के दिनेश कुमार ने 3.09 लाख की निकासी कर मात्र 74 हजार का ही काम कराया. उन्हें चार लाख 12 हजार 500 रुपये का आवंटन मिला था. इन्होंने भी किया गबन प्राथमिक विद्यालय बेला शांति कुटीर के विजय कुमार प्रभाकर को भवन निर्माण के लिए 12.37 लाख का आवंटन मिला था, जिसमें से 11.13 लाख की निकासी की गयी थी. वर्षों बाद तक श्री प्रभाकर द्वारा भवन निर्माण में मात्र 5.62 लाख खर्च किया गया. प्राथमिक विद्यालय, चिकना के लालबाबू पासवान ने 7.19 लाख में से मात्र 4.69 लाख रुपये भवन पर खर्च किया. बता दें कि उक्त तमाम स्कूल भवनों का निर्माण कार्य करीब दो वर्षों से बंद है. विभागीय रिपोर्ट से पता चला है कि किसी प्रधान शिक्षक को वर्ष 2008-09 में तो कई को वर्ष 2011-12 में भवन को राशि आवंटित की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










