विवाहिता की गला दबा कर हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2016 6:52 PM

विज्ञापन

विवाहिता की गला दबा कर हत्या थाना क्षेत्र के खरसान गांव में हुयी घटनाहत्या के आरोप में पति सुजीत कुमार गिरफ्तारदिल्ली में आर्मी की नौकरी करता है मृतका का पतिरीगा (सीतामढ़ी). थाना क्षेत्र के खरसान गांव में सोमवार की रात ससुराल वालों ने दहेज के लिए एक विवाहिता की गला दबा कर हत्या कर दी. […]

विज्ञापन

विवाहिता की गला दबा कर हत्या थाना क्षेत्र के खरसान गांव में हुयी घटनाहत्या के आरोप में पति सुजीत कुमार गिरफ्तारदिल्ली में आर्मी की नौकरी करता है मृतका का पतिरीगा (सीतामढ़ी). थाना क्षेत्र के खरसान गांव में सोमवार की रात ससुराल वालों ने दहेज के लिए एक विवाहिता की गला दबा कर हत्या कर दी. मायके वालों की सूचना पर मंगलवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष नफीस अहमद ने बताया कि मामले में मृतका शबनम कुमारी के पति सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है. वह आर्मी की नौकरी करता है तथा फिलहाल दिल्ली में पदस्थापित हैं. जानकारी के अनुसार, शिवहर जिले के बभन टोली गांव निवासी प्रभाकर सिंह ने अपनी पुत्री शबनम की शादी मदन सिंह के पुत्र सुजीत कुमार के साथ 11 जून 2015 को हिंदू रीति-रिवाज से की थी. दहेज में उपहारस्वरुप लाखों खर्च किये थे. ससुराल वाले दहेज के लिए उसे बराबर प्रताड़ित करते थे. सोमवार शाम को ही शबनम मायके से ससुराल आयी थी. मृतका की मां पूनम देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें मृतका के पति के अलावा, ससुर मदन सिंह, मदन सिंह के पिता शंकर सिंह एवं चाचा मधुसूदन सिंह को आरोपित किया गया है. पुलिस ने मृतका के गला, हाथ और पीठ पर रस्सी व डंडे का निशान पाया है. जिससे यह प्रतीत होता है कि हत्या से पूर्व उसकी काफी पिटायी भी की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन