Tum Dena Saath Mera: ललित की वापसी से मचा हंगामा, अपराजिता की जिंदगी में नया तूफान

Updated:
विज्ञापन
Tum Dena Saath Mera written update

अपराजिता, फोटो- इंस्टाग्राम

Tum Dena Saath Mera: ‘तुम देना साथ मेरा है’ के लेटेस्ट एपिसोड में ललित की एंट्री से अपराजिता परेशान हो जाती है. रक्षित उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहता है, जबकि ऑफिस में गलतफहमियां बढ़ जाती हैं.

विज्ञापन

Tum Dena Saath Mera: सीरियल ‘तुम देना साथ मेरा है’ के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत अपराजिता और ललित के आमने-सामने आने से होती है. अपराजिता घबरा जाती है. रामगोपाल साफ कर देते हैं कि वह अपनी बेटी के फैसले के साथ हैं और ललित को उसकी जिंदगी में नहीं आने देना चाहते. हालांकि मालती चाहती है कि ललित को एक मौका मिले और वह अपराजिता से बात कर सके. दूसरी ओर ललित को पूरा भरोसा है कि मालती उसका साथ देगी और वह अपराजिता तक पहुंच जाएगा.

रक्षित ने बताई अपराजिता की सच्चाई

रक्षित अपने दोस्त दुबे को अपराजिता की पूरी स्थिति बताता है. वह कहता है कि पहले उसे लगता था कि अपराजिता अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश है, लेकिन अब उसे सच्चाई समझ आ गई है कि ललित सिर्फ दिखावा कर रहा था. रक्षित यह भी बताता है कि अपराजिता के पैनिक अटैक की असली वजह ललित है. इस पर दुबे कहता है कि असली इंसान वही होता है जो महिलाओं का सम्मान करे. वहीं रक्षित अपराजिता की सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क रहता है.

ऑफिस में अपराजिता पर उठा सवाल

अगले दिन मालती, रक्षित को कार में सोते हुए देखती है और उसे समझाती है कि उसे अपराजिता से दूरी बनाए रखनी चाहिए. रक्षित फिर भी उसकी मदद को लेकर चिंतित रहता है. बाद में जब अपराजिता ऑफिस पहुंचती है तो उसे सहकर्मी सहानुभूति की नजरों से देखते हैं. इससे वह नाराज हो जाती है और रक्षित पर आरोप लगाती है कि उसने उसकी निजी बातें सबके सामने बता दी. आने वाले एपिसोड में अपराजिता, रक्षित को धन्यवाद देती है और खुद को “अपराजिता 2.0” कहती है. इसी बीच उसे पता चलता है कि ललित और उसकी मां उसके पड़ोस में रहने आने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- Tum Dena Saath Mera: आईसीयू में पहुंची अपराजिता, रक्षित ने ललित पर निकाला गुस्सा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola