भाकपा नेता एबी बर्धन को दी गयी श्रद्धांजलि

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2016 6:52 PM

विज्ञापन

भाकपा नेता एबी बर्धन को दी गयी श्रद्धांजलि फोटो- 2 मौजूद भाकपा नेता, कार्यकर्ता व अन्य. चोरौत. स्थानीय नीमबाड़ी परिसर में भाकपा नेता एबी बर्धन के निधन पर कामरेड गुलठा खतबे की अध्यक्षता में एक शोकसभा का आयोजन किया गया. इस दौरान मौजूद नेता, कार्यकर्ता व अन्य गण्यमान्यों ने स्व. बर्धन के तैलीय चित्र पर […]

विज्ञापन

भाकपा नेता एबी बर्धन को दी गयी श्रद्धांजलि फोटो- 2 मौजूद भाकपा नेता, कार्यकर्ता व अन्य. चोरौत. स्थानीय नीमबाड़ी परिसर में भाकपा नेता एबी बर्धन के निधन पर कामरेड गुलठा खतबे की अध्यक्षता में एक शोकसभा का आयोजन किया गया. इस दौरान मौजूद नेता, कार्यकर्ता व अन्य गण्यमान्यों ने स्व. बर्धन के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. बाद में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी. का नवलकिशोर राउत ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. बर्धन 16 वर्ष की आयु में ही पार्टी की सदस्यता ग्रहण किये थे और जीवन भर पार्टी व संगठन के माध्यम से देश व समाज की सेवा करते रहे. उनके नहीं रहने से देश को अपूर्णीय क्षति हुयी है. मौके पर महेश कुमार झा, गोपाल झा, रघुवीर मेहतर, भोला राउत, सुरेंद्र पासवान, रामश्रेष्ठ महतो, सुधा देवी व विभा देवी समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन