असहायों के बीच कंबल का वितरण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2016 6:52 PM
असहायों के बीच कंबल का वितरण सीतामढ़ी. लायंस क्लब सीतामढ़ी यूथ के तत्वावधान में शहर से सटे शिवनगर गांव में दो दिवसीय सेवा कार्यक्रम के दूसरे दिन वृद्ध, असहाय व गरीब 55 पुरुष व महिलाओं के बीच कंबल वितरण किया गया. वहीं करीब 100 छोटे बच्चों को टोपी दिया गया. क्लब के अध्यक्ष डाॅ राजेश […]
असहायों के बीच कंबल का वितरण सीतामढ़ी. लायंस क्लब सीतामढ़ी यूथ के तत्वावधान में शहर से सटे शिवनगर गांव में दो दिवसीय सेवा कार्यक्रम के दूसरे दिन वृद्ध, असहाय व गरीब 55 पुरुष व महिलाओं के बीच कंबल वितरण किया गया. वहीं करीब 100 छोटे बच्चों को टोपी दिया गया. क्लब के अध्यक्ष डाॅ राजेश कुमार सुमन ने बताया कि ठंड के मौसम में वृद्ध, बच्चों व असहाय गरीब लोगों को परेशानी होती है. क्लब के सचिव लायनेस मनीष कुमार व कोषाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि क्लब का यह प्रयास लगातार जारी रहेगा, जिससे समाज के वंचित लोगों को फायदा मिले. इससे पूर्व रिजनल चेयर पर्सन डाॅ. केएन गुप्ता, डाॅ. विजय सर्राफ, प्रो. राजकुमार गुप्ता, डाॅ. एसके वर्मा, डाॅ. अविनाश कुमार, अंजली, प्रीति, गुड़िया, रेखा गुप्ता, सरिता सर्राफ, ग्रामीण रामनरेश सिंह, राम वल्लभ सिंह, अजीत सिंह व अशोक सिंह समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










