राजीव की मौत से बलहा में शोक का माहौल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2016 6:45 PM
राजीव की मौत से बलहा में शोक का माहौल फोटो नंबर-2, राजीव के दादा व दादी, 3, राजीव का बंद पड़ा घरवायु सेना में कार्यरत था राजीव सीतामढ़ी. प्रखंड क्षेत्र के बलहा मुनहरवा गांव निवासी अशोक ठाकुर के पुत्र राजीव कुमार ठाकुर उर्फ राजा की मौत से गांव में शोक का माहौल व्याप्त है. गांव […]
राजीव की मौत से बलहा में शोक का माहौल फोटो नंबर-2, राजीव के दादा व दादी, 3, राजीव का बंद पड़ा घरवायु सेना में कार्यरत था राजीव सीतामढ़ी. प्रखंड क्षेत्र के बलहा मुनहरवा गांव निवासी अशोक ठाकुर के पुत्र राजीव कुमार ठाकुर उर्फ राजा की मौत से गांव में शोक का माहौल व्याप्त है. गांव में मातमी सन्नाटा के बीच मृतक राजीव के चचेरे दादा सुरेंद्र ठाकुर, योगेंद्र ठाकुर, दादी हीरा देवी, कामिनी देवी, मित्र संदीप कुमार, गिरीश ठाकुर व भोंगेंद्र ठाकुर ने बताया कि राजीव हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में वायु सेना में कार्यरत था. वर्ष-2005 में नौकरी व 2009 में शादी हुई थी. एक लड़का भी तीन वर्ष का है. राजीव के पिता अशोक ठाकुर झारखंड प्रदेश में रांची के ललपनियां में कार्यरत हैं. सारा परिवार वहीं रहता है. उत्सव व त्योहार के मौका पर परिवार के लोग आते-जाते रहते हैं. दीवाली व छठ के अवसर पर पूरा परिवार घर आया था. पर्व समाप्ति के बाद 21 नवंबर को पूरा परिवार चला गया था. सबसे छोटा पुत्र रंजन कुमार अमेरिका में अभियंता है. राजीव बहुत ही सरल व मृदुल स्वभाव का था. 3 जनवरी को अचानक समाचार आया कि पठानकोट में आतंकी मुठभेड़ में राजीव शहीद हो गया है. यह समाचार पूरे गांव में आग की तरह फैल गयी. मीडियाकर्मियों को भी सूचना दी गयी. राजीव के पिता से मोबाइल पर संपर्क करने का हर संभव प्रयास विफल रहा. सोमवार को राजीव के पिता से संपर्क होने पर मालूम हुआ कि राजीव की मौत 31 दिसंबर की सुबह एक दुर्घटना में हो गयी है. उनका अंतिम संस्कार डलहौजी में ही तीन दिसंबर को किया गया. संस्कार करने के बाद लौट रहे है. रात में 12 बजे दिल्ली पहुंचेंगे. वहां से हरिद्वार जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










