चावल का भुगतान नहीं मिलने पर आत्मदाह की धमकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2016 6:45 PM
चावल का भुगतान नहीं मिलने पर आत्मदाह की धमकी परिहार. प्रखंड व्यापार मंडल के अध्यक्ष मो. सऊद आलम ने चावल के एवज में एसएफसी के स्तर से भुगतान नहीं किये जाने एवं अन्य कारणों को ले 26 जनवरी को आत्मदाह करने का निर्णय लिया है. इस मामले से राज्यपाल व सीएम को अवगत करा दिया […]
चावल का भुगतान नहीं मिलने पर आत्मदाह की धमकी परिहार. प्रखंड व्यापार मंडल के अध्यक्ष मो. सऊद आलम ने चावल के एवज में एसएफसी के स्तर से भुगतान नहीं किये जाने एवं अन्य कारणों को ले 26 जनवरी को आत्मदाह करने का निर्णय लिया है. इस मामले से राज्यपाल व सीएम को अवगत करा दिया है. पूर्व में डीएम व अन्य अधिकारियों से शिकायत की थी. न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह को बेबश हुए हैं. क्या है पूरा मामला मो. आलम का कहना है कि वर्ष 2015 में सहकारिता बैंक से ऋण लेकर धान की खरीद किये थे. तत्कालीन सीओ को रिश्वत नहीं देने के चलते 1500 क्विंटल धान का इंफोर्समेंट रद्द कर दिया गया था. इससे संबंधित कागजात भी गायब कर दिया गया था. रिश्वत नहीं देने के कारण कार्यपालक सहायक द्वारा केंद्र से 300 क्विंटल धान लौटा दिया गया था जो बाद में सड़ गया. उनका कहना है कि एसएफसी को 270 क्विंटल चावल की आपूर्ति किये थे. आठ माह के बाद भुगतान मिला था. उसमें भी 1.52 लाख कम. मो. आलम ने सरकार से मांग की है कि सड़ चुके 300 क्विंटल धान का मुआवजा दिलाया जाये. साथ ही एसएफसी से 7.25 लाख रुपये सूद के साथ भुगतान कराया जाये. अन्यथा, वे अपने निर्णय से पीछे नहीं हटेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










