नववर्ष पर स्वस्ति महायज्ञ का आयोजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2016 8:44 PM
नववर्ष पर स्वस्ति महायज्ञ का आयोजनसीतामढ़ी : नगर के बाइपास रोड बस पड़ाव के सामने भवन में रविवार को श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का नववर्ष स्वस्ति महायज्ञ का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रुप में मुकेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थे. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज दुनिया में मनुष्य का सर्वथा […]
नववर्ष पर स्वस्ति महायज्ञ का आयोजनसीतामढ़ी : नगर के बाइपास रोड बस पड़ाव के सामने भवन में रविवार को श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का नववर्ष स्वस्ति महायज्ञ का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रुप में मुकेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थे. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज दुनिया में मनुष्य का सर्वथा अभाव है, इसलिए मनुष्य के जीवन में समस्याओं का सहज निदान नहीं हो पाता. अत: मनुष्य के भीतर मनुष्यत्व को स्थापित करने के लिए आदर्श केंद्रित जीवन एवं ऋषि प्रदत्त एवं विज्ञान की भित्ति पर आधारित सुविवाह एवं सुप्रजनन के नीतियों का घर घर में पालन करने की अपरिहार्यता है. तभी मनुष्यत्व का सार्थक विकास होगा एवं संपूर्ण समस्याओं के निदान के लिए सद्दीक्षा, सुशिक्षा एवं सुविवाह व सुप्रजनन होगा. मौके पर 51 छात्रों के बीच कॉपी, कलम का वितरण किया गया. वहीं 35 पुरुष-महिलाओं को साड़ी सेट, कंबल, चादर एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया. बालक व बालिकाओं द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया. संचालन राम रीझन लाल कर्ण ने किया. महायज्ञ में राम जीनीस सिंह, रघुनाथ पंडित, वेद नारायण गुप्ता, किशोरी पूर्वे समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










