डीएम का आदेश बेअसर, नहीं हुई प्राथमिकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2016 8:25 PM

विज्ञापन

डीएम का आदेश बेअसर, नहीं हुई प्राथमिकी — राशि निकासी के बाद भी निर्माण कार्य लंबित रखने का मामला डुमरा(सीतामढ़ी) : स्कूलों में भवन निर्माण कार्य को लंबित रखने वाले प्रधान शिक्षकों के खिलाफ अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी जा सकी है. हद तो यह कि चार में से एक बीइओ को प्राथमिकी के […]

विज्ञापन

डीएम का आदेश बेअसर, नहीं हुई प्राथमिकी — राशि निकासी के बाद भी निर्माण कार्य लंबित रखने का मामला डुमरा(सीतामढ़ी) : स्कूलों में भवन निर्माण कार्य को लंबित रखने वाले प्रधान शिक्षकों के खिलाफ अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी जा सकी है. हद तो यह कि चार में से एक बीइओ को प्राथमिकी के आदेश की प्रति भी नहीं मिली है. — 15 प्रधान पर होनी है प्राथमिकी बता दें कि गत दिन डीएम ने चार प्रखंडों के 22 स्कूलों के 15 प्रधान शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी का आदेश दिया था. बार-बार की चेतावनी के बावजूद निर्माण कार्य को पूरा नहीं कराने को लेकर डीएम को उक्त आदेश देना पड़ा था. डीएम ने स्कूल भवन व किचेन शेड निर्माण कार्य की समीक्षा की थी. इसी दौरान यह सामने आया था कि राशि की निकासी के बावजूद संबंधित प्रधान काम नहीं करा रहे हैं. डीएम ने प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया था. — प्रधान गबन कर लिये राशि संबंधित स्कूलों के प्रधान/शिक्षक द्वारा स्कूल भवन व किचेन शेड का निर्माण पूरा न करा कर इस दोनों मद की राशि की निकासी कर गबन कर ली गयी. गबन हजारों में नहीं, बल्कि लाखों में है. उक्त सभी शिक्षकों द्वारा गबन की गयी राशि 50 लाख से अधिक हो जायेगी. — इन पर होनी थी प्राथमिकी मेजरगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, हलीमपुर के प्रधान शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह, मध्य विद्यालय माधोपुर की प्रधान शिक्षिका शीला सिन्हा, चोरौत प्रखंड के प्रावि परिगामा उत्तरी टोला की नीतू कुमारी व प्रावि लोहैठा के रहतसाम हुसैन कादिरी के अलावा नानपुर प्रखंड के मवि सिरसी के मो सरिफुल हुसैन, प्रावि बेंगहा के दिनेश कुमार, प्रावि बेंगहा कन्या के स्व इंदु कुमारी, मवि हसनपुर, प्रावि पड़ौल उर्दू व प्रावि चिकना के प्रभारी प्रधान लालबाबू पासवान, मवि कोयली कन्या के मंसूर आलम खां, प्रावि बेला शांति कुटीर के विजय कुमार प्रभाकर, मवि बाथ असली के दिनेश कुमार, मवि गौड़ा कन्या की कुमारी पुष्पा, मवि मनिया डीह के लालबाबू पासवान, प्रावि भीम टोला के विंदेश्वर पासवान एवं बोखड़ा मवि कुरहर के अरुण कुमार व प्रावि मुशहरी टोला के पंकज चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जानी थी. अब तक एक के भी खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकी है. — कहते हैं बीइओ चोरौत बीइओ मीरा कुमारी ने बताया कि आदेश की प्रति मिल चुकी है. सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. मेजरगंज बीइओ दानी राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए जिला से अब तक कोई पत्र हीं नहीं मिला है. पत्र मिलने के बाद हीं कोई कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन