शेखपुरा : चारों तरफ मची थी चीख-पुकार, आक्रोशित थे लोग
Updated at : 01 May 2017 6:15 AM (IST)
विज्ञापन

हादसा. सिरारी स्टेशन के पास रेल पुल पर पैदल आवागमन का रास्ता होता तो बच सकती थी लोगों की जान शेखपुरा : किऊल-गया रेलखंड के सिरारी रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी से कटने से आठ ग्रामीणों की मौत के बाद वहां चीख-पुकार मच गया. लोगों में भगदड़ मच गयी और किसी को यह समझ में […]
विज्ञापन
हादसा. सिरारी स्टेशन के पास रेल पुल पर पैदल आवागमन का रास्ता होता तो बच सकती थी लोगों की जान
शेखपुरा : किऊल-गया रेलखंड के सिरारी रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी से कटने से आठ ग्रामीणों की मौत के बाद वहां चीख-पुकार मच गया. लोगों में भगदड़ मच गयी और किसी को यह समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करे. चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था और शवों को देख कर परिजनों में कोहराम मचा हुआ था.
इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश भी था. लोगों का कहना था कि अगर पुल पर पैदल आने-जाने का रास्ता होता तो यह घटना टल सकती थी. लोगों ने वहां पर हंगामा मचाना शुरू कर दिया. इससे प्रशासनिक अधिकारियों को भी परेशानी उठानी पड़ी. लोगों को शांत कराने के लिए स्थानीय जन प्रतिनिधियों और प्रबुद्ध लोगों की मदद लेनी पड़ी.
आठ ग्रामीणों की मालगाड़ी से कटने से हुई मौत की घटना ने रेल विभाग की व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. इस घटना को लेकर मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अंग्रेज के द्वारा बनाये गये पुराने पुल में पहले पैदल आवागमन का रास्ता छोड़ा गया था. अपने दिनचर्या के जरूरतों के पूरा करने के लिए सिरारी स्टेशन के आसपास बसे लखीसराय जिले के गांव के ग्रामीण रोज ट्रेन से यात्रा कर जब वापस पहुंचते थे तब सिरारी रेलवे स्टेशन पर उतर कर ट्रैक के सहारे ही अपने गांव को प्रस्थान करते थे.
रविवार की देर शाम हुई घटना के दिन भी लोग सिरारी स्टेशन से उतर कर रेलवे ट्रैक के सहारे अपना गांव जा रहे थे इसी क्रम में जैसे ही लोग पुल पर पहुंचे की स्टेशन की दिशा से ही शेखपुरा की ओर से मालगाड़ी लखीसराय की ओर जा रही थी तभी बीच पुल पर फंसे लोग रास्ता नहीं होने के कारण वहीं फंस कर कट जाने से आठ व्यक्ति मौत की नींद सो गये. इस घटना में पांच पुरुष तीन महिला की मौत के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुराने पुल को ध्वस्त कर रेल विभाग ने जो नया पुल का निर्माण कराया है उसमें पैदल आवागमन के लिए थोड़ा भी रास्ता नहीं छोड़ा गया है.
रविवार की देर शाम करीब आठ बजे घटी इस घटना में समाचार मिलते ही शेखपुरा व लखीसराय जिले के हजारों लोगों को भीड़ घटनास्थल जमा हो गया. इस घटना में मृतक के शव को लखीसराय ले जाने का कार्रवाई जारी थी जबकि घायलों को शेखपुरा सदर अस्पताल में भरती कराया गया. इस दौरान घटना में गंभीर रूप से जख्मी सिसमा गांव निवासी किशोरी राम की 12 वर्षीया पुत्री झुन्नी कुमारी को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




