शेखपुरा में महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ राजद का धरना, पूर्व विधायक विजय सम्राट ने सरकार पर बोला हमला

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन

शेखपुरा में धरना प्रदर्शन करते हुए राजद नेता और कार्यकर्ता। फोटो- प्रभात खबर

Sheikhpura News: राष्ट्रीय जनता दल ने राज्यव्यापी आंदोलन के तहत शेखपुरा जिला मुख्यालय में महंगाई, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध के खिलाफ धरना दिया. कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय सम्राट समेत कई नेताओं ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और जनहित के मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की.

विज्ञापन

शेखपुरा जिला मुख्यालय से सत्येन्द्र कुमार की रिपोर्ट
Sheikhpura RJD Protest: बिहार में महंगाई, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने बुधवार को राज्यव्यापी आंदोलन के तहत शेखपुरा जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया. समाहरणालय के समीप आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और समर्थक जुटे. धरना का नेतृत्व पूर्व विधायक विजय सम्राट ने किया. इस दौरान नेताओं ने राज्य सरकार पर जन समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की.

आपके शहर में

विज्ञापन

पूर्व विधायक विजय सम्राट ने सरकार पर साधा निशाना

धरना को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विजय सम्राट ने कहा कि प्रदेश की जनता लगातार बढ़ती महंगाई से परेशान है. खाद्य सामग्री से लेकर दैनिक उपयोग की वस्तुओं तक के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर आम लोगों के बजट पर पड़ रहा है. गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए जीवन यापन मुश्किल होता जा रहा है.

भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

राजद नेताओं ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है. लगातार पुल गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं और अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बड़े खुलासे हो रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल साबित हो रही है.

Also Read: सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर चौकस प्रशासन, शेखपुरा के सात केंद्रों पर परीक्षा, सघन जांच के बाद मिला प्रवेश

बिहार में बढ़ते अपराध पर जताई चिंता

धरना के दौरान राजद के जिला प्रभारी ने कहा कि बिहार में हत्या, लूट, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है. इससे आम लोगों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और सरकार अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में नाकाम रही है.

शिक्षा व्यवस्था की बदहाली का भी उठाया मुद्दा

राजद नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि विद्यालयों और महाविद्यालयों में संसाधनों की कमी, शिक्षकों के रिक्त पद और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है. सरकार को शिक्षा के क्षेत्र में गंभीरता से सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए.

महंगाई और अपराध पर नियंत्रण की मांग

धरना के अंत में राजद नेताओं ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण, भ्रष्टाचार पर रोक, अपराध पर अंकुश और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग की. कार्यक्रम में राजद जिला अध्यक्ष संजय सिंह, युवा जिला अध्यक्ष विनय यादव, शंभु यादव, नागमणि राय, मुरारी कुमार शर्मा, बालाकांत पांडेय, जनार्दन यादव, जुदागी यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे.

Also Read: महायज्ञ परिसर में दो मिठाई दुकानदार भिड़े, भड़की हिंसा के बाद यज्ञ बंद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन