सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर चौकस प्रशासन, शेखपुरा के सात केंद्रों पर परीक्षा, सघन जांच के बाद मिला प्रवेश

परीक्षा केंद्र पर जांच की तस्वीर
Sheikhpura News : शेखपुरा के सात केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात, सघन तलाशी के बाद ही मिला प्रवेश. नीचे पढ़िए सभी परीक्षा केंद्रों के नाम और जानकारी.
शेखपुरा से सतेंद्र कुमार की रिपोर्ट
Sheikhpura News : शेखपुरा जिले के सात केंद्रों पर बुधवार को दितीय चरण की सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा को कदाचार मुक्त तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से बेहद ही चुस्त- दुरुस्त व्यवस्था की गई है. परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गई है. वरीय प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लेने में जुटे है.सभी परीक्षा केंद्रों पर सघन तलाशी लेने के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जा रही है.इस दौरान पेन से लेकर किसी प्रकार के इलेक्ट्रानिक गजट लेकर प्रवेश करने पर सख्त पाबंदी है. परीक्षार्थियों को ई प्रवेश पत्र और पहचान पत्र लेकर ही परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति है. इस दौरान परीक्षार्थियों को जूते खुलवाकर भी चेकिंग की जा रही है. जिससे कि किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका नहीं रहे. लड़के और लड़कियों की अलग अलग जांच पड़ताल की जा रही है.इसके साथ ही सभी केंद्रों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाए गए हैं. जिससे लगातार सूचना देकर परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के दौरान नियमों का पालन किए जाने की जानकारी दी जाती रही.
दो पालियों में ली जा रही परीक्षा
परीक्षा दो पालियों में ली जा रही है. इसके तहत पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक निर्धारित है. पहली पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम 8 बजे निर्धारित की गई. परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षार्थियों को 9 बजे तक प्रवेश की अनुमति है. परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार को बंद कर देने का निर्देश है. इसी तरह से दूसरी पाली की परीक्षा दिन के 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित था. परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर 2 बजे तक प्रवेश की अनुमति निर्धारित थी.
परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू
एसडीओ प्रियंका कुमारी के निर्देश के आलोक में विधि व्यवस्था के मद्देनजर सभी परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है.अनावश्यक भीड़ भाड़ लगाने ,परीक्षा केंद्र के आसपास जमघट लगाने वालों लाउडस्पीकर बजाने आदि पर प्रतिबंधित कर दिया गया है.
सात केंद्रों पर हो रही परीक्षा
01.इस्लामिया +2 उच्च विद्यालय, शेखपुरा.
03.मुरलीधर मुरारका बालिका उच्च विद्यालय, शेखपुरा.
03.रामाधीन महाविद्यालय, शेखपुरा .
04.डी.एम. +2 उच्च विद्यालय, शेखपुरा.
05.उषा पब्लिक स्कूल, शेखपुरा.
06.संजय गांधी स्मारक महिला महाविद्यालय, शेखपुरा.
07.संस्कार पब्लिक स्कूल, शेखपुरा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










