शेखपुरा के 18 पंचायतों में पेयजल संकट दूर करने की कवायद, प्रभारी मंत्री श्वेता गुप्ता ने PHED मंत्री को भेजा प्रस्ताव

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री श्वेता गुप्ता

प्रभारी मंत्री श्वेता गुप्ता

Sheikhpura News: शेखपुरा जिले में पेयजल संकट को लेकर प्रभारी मंत्री श्वेता गुप्ता ने PHED मंत्री संजय कुमार सिंह को पत्र लिखकर विशेष कार्य योजना बनाने की मांग की है. जिले की 18 पंचायतें पथरीले और पठारी क्षेत्र में होने के कारण हर साल गंभीर जल संकट का सामना करती हैं.

विज्ञापन

शेखपुरा जिला मुख्यालय से सत्येन्द्र कुमार की रिपोर्ट
Sheikhpura News: शेखपुरा जिले में लगातार गहराते पेयजल संकट को लेकर बिहार सरकार की समाज कल्याण मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्वेता गुप्ता ने पहल की है. उन्होंने PHED मंत्री संजय कुमार सिंह को पत्र लिखकर जिले के पथरीले और पठारी क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार करने का अनुरोध किया है. मंत्री ने कहा कि गर्मी के मौसम में इन क्षेत्रों में जल संकट विकराल रूप ले लेता है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

49 पंचायतों में से 18 पंचायतें जल संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित

प्रभारी मंत्री ने अपने पत्र में बताया कि शेखपुरा जिले की कुल 49 पंचायतों में से 18 पंचायतें पथरीले और पठारी भूभाग में स्थित हैं. इन क्षेत्रों में भूजल स्तर कम होने और चट्टानी संरचना के कारण चापाकल भी प्रभावी साबित नहीं हो रहे हैं. ऐसे में लोगों को पेयजल के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है.

PHED मंत्री से विशेष कार्य योजना बनाने का अनुरोध

श्वेता गुप्ता ने PHED मंत्री संजय कुमार सिंह से अनुरोध किया है कि प्रभावित पंचायतों के लिए स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कार्य योजना तैयार की जाए. उन्होंने कहा कि पेयजल की समस्या का स्थायी निदान होने से हजारों ग्रामीणों को राहत मिलेगी और हर वर्ष उत्पन्न होने वाली जल संकट की स्थिति से निजात मिल सकेगी.

गर्मी में और बढ़ जाती है समस्या

प्रभारी मंत्री ने कहा कि पथरीले एवं पठारी क्षेत्रों में गर्मी के दिनों में जल संकट और भयावह हो जाता है. कई गांवों में पेयजल के स्रोत सूख जाते हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होता है. पानी की कमी के कारण लोगों को दैनिक जरूरतों को पूरा करने में भी कठिनाई होती है.

इन पंचायतों में सबसे अधिक है पेयजल संकट

जल संकट से प्रभावित पंचायतों में अरियरी प्रखंड के विमान, डीहा, हजरतपुर मड़रों, हुसैनाबाद और सनैया पंचायत शामिल हैं. वहीं घाटकोसुम्भा प्रखंड के गगौर, माफो, डीहकोसुम्भा और भदौंसी पंचायत भी गंभीर पेयजल संकट का सामना करते हैं.

इसके अलावा शेखपुरा प्रखंड के कारे, कुसुम्भा, लोदीपुर, पैन और पुरैना पंचायत, शेखोपुरसराय प्रखंड की पांची पंचायत तथा चेवाड़ा प्रखंड की सियानी, चकंदरा और लहना पंचायतों में भी हर वर्ष पानी की समस्या बनी रहती है.

स्थायी समाधान की उम्मीद

प्रभारी मंत्री की पहल के बाद अब प्रभावित पंचायतों के लोगों को उम्मीद है कि सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी और लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान निकल सकेगा.

Also Read: शेखपुरा में महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ राजद का धरना, पूर्व विधायक विजय सम्राट ने सरकार पर बोला हमला

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन