शुभमन और ईशान के शतक से भारत ने वनडे सीरीज पर जमाया कब्जा, अफगानिस्तान को 170 रन से रौंदा

भारतीय टीम जीत के बाद जश्न मनाते हुए (फोटो-सोशल मीडिया)
शुभमन गिल और ईशान किशन के शतकों के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज भी अपने नाम कर ली.
IND vs AFG 2nd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने 170 रन से जीत हासिल कर ली. इस जीत के साथ भारत ने वनडे सीरीज अपने नाम की. भारतीय टीम ने पिछला मुकाबला 7 विकेट से जीता था. अब सीरीज का अगला मुकाबला 20 जून को खेला जाएगा.
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. यशस्वी जायसवाल 4 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद रोहित शर्मा को शुभमन गिल का साथ मिला. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े. रोहित शर्मा 48 रन बनाकर आउट हो गए. वो अपने अर्धशतक से चूक गए.
तीसरे विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी
वहीं इसके बाद गिल को ईशान किशन का साथ मिला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी की. इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपना शतक पूरा किया और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. ईशान किशन 79 गेंदों में 125 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद गिल 154 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
यहां से श्रेयस अय्यर ने 26, वाशिंगटन सुंदर ने 19 रन बनाकर टीम को 400 के पार पहुंचाया. भारत ने 49.5 ओवर में 402 रन बनाए. अफगानिस्तान के लिए खरोटी ने 4 और राशिद खान ने 3 विकेट चटकाए.
अफगानिस्तान की अच्छी शुरुआत
403 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े. गुरनूर बराड़ ने 41 रन बनाकर खेल रहे रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई. इसके बाद अर्शदीप सिंह ने इब्राहिम जादरान (21) को पवेलियन भेजा. रहमत शाह और सेदिकुल्लाह अटल ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वॉशिंगटन सुंदर ने अटल (42) का विकेट लेकर साझेदारी तोड़ दी। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (4) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके.
232 पर सिमटी अफगानिस्तान की टीम
डेब्यू कर रहे प्रिंस यादव ने नांगेयालिया खरोटी और रहमत शाह के विकेट झटके. वहीं राशिद खान, सलीम सफी और अल्लाह गजनफर भी सस्ते में आउट हो गए और पूरी पारी 232 पर सिमट गई. भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेते हुए अफगानिस्तान की पूरी टीम को समेट दिया. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 3, गुरनूर बराड़ ने 3, प्रिंस यादव ने 2 विकेट चटकाए.
यह भी पढ़ें: डेब्यू मैच में प्रिंस यादव के साथ हुआ दिल तोड़ने वाला वाकया, विकेट लेकर भी रह गए खाली हाथ; जानिए वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










