शेखपुरा के सिरारी रेलवे क्रासिंग के पास मालगाड़ी से कटकर 6 लोगों की मौत, कई घायल

शेखपुरा : बिहार शेखपुरा जिले के सिरारी रेलवे क्रासिंग के पास रेल पटरी से गुजर रहे 6 लोगों की मौत मालगाड़ी से कटकर हो गयी. यह हादसा आठ बजे शाम में हुआ है. हादसे की वजह यह बतायी जा रही है कि रेल पटरी से गुजर रहे लोग तेज आंधी और तूफान की वजह से […]
शेखपुरा : बिहार शेखपुरा जिले के सिरारी रेलवे क्रासिंग के पास रेल पटरी से गुजर रहे 6 लोगों की मौत मालगाड़ी से कटकर हो गयी. यह हादसा आठ बजे शाम में हुआ है. हादसे की वजह यह बतायी जा रही है कि रेल पटरी से गुजर रहे लोग तेज आंधी और तूफान की वजह से मालगाड़ी को नहीं देख सके और उस की चपेट में आ गये.
जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हैं. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है. मरने वालों में सिसमा और महासोडा गांव के निवासी बताये जा रहे हैं.
समाचार चैनलों के अनुसार मरने वालों में दो महिला और 4 पुरूष हैं. मृतकों के नाम झूना कुमारी, सरोजनी देवी, सुरेश यादव, पुरूषोतम कुमार, मुन्नी देवी है.
जानकारी के मुताबिक सिसारी के पास एक पुलिया के नजदीक से ये सभी लोग रेल लाइन क्रास कर रहे हैं तभी अचानक मालगाड़ी आ गयी. कई लोग गड्ढे में भी गिर गये. मौके पर लखीसराय के डीएम सुनील कुमार और एसपी अशोक कुमार समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




