बाल अधिकारों के प्रति जागरुकता पर बल

मेजरगंज : प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में बुधवार को जेनेवा ग्लोबल एवं फ्रीडम फंड के साथ हीं सेंटर डायरेक्ट पटना की ओर से मानव व्यापार दस्ता विरोधी एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रमुख सत्येंद्र सिंह ने की. संस्था के महासचिव प्रमोद कुमार शर्मा ने बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता पर विशेष […]
मेजरगंज : प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में बुधवार को जेनेवा ग्लोबल एवं फ्रीडम फंड के साथ हीं सेंटर डायरेक्ट पटना की ओर से मानव व्यापार दस्ता विरोधी एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रमुख सत्येंद्र सिंह ने की. संस्था के महासचिव प्रमोद कुमार शर्मा ने बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता पर विशेष बल दिया.
हाई कोर्ट के आदेश के आलोक में गांव से प्रखंड स्तर तक संरक्षण समिति की गठन करने की बात कही. सेंटर डायरेक्ट संस्था बहेरा समेत पांच पंचायतों में काम कर रही है. मौके पर सीओ अमरनाथ चौधरी, मुखिया लखिंद्र सिंह, प्रभाकर चौधरी, पंसस सुरेंद्र पटेल व रवींद्र सिंह समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




